{"_id":"6a40070dd3c81acbee0c3fce","slug":"video-advocates-stage-sit-in-protest-against-e-registry-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता धरना पर बैठे, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता धरना पर बैठे, प्रदर्शन
चंदौसी। प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री की नई व्यवस्था के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडरों, दस्तावेज लेखकों, मुंशियों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तहसील मुख्यालय पर छठे दिन भी जारी रहा।
धरने में मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार का निर्णय न केवल अधिवक्ताओं के हितों के विपरीत है, बल्कि उनके अधीन कार्य करने वाले हजारों स्टांप वेंडरों, दस्तावेज लेखकों, मुंशियों, टाइपिस्टों एवं अन्य कर्मचारियों के रोजगार पर भी सीधा कुठाराघात है। यदि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को वर्तमान स्वरूप में लागू किया गया तो हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी और आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा। यदि सरकार ने शीघ्र ही इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
अधिवक्ताओं ने एक स्वर में आंदोलन को मांग पूरी होने तक जारी रखने का संकल्प दोहराया तथा अपने अधिकारों एवं रोजगार की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। अध्यक्षता उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह यादव ने की। संचालन महामंत्री दिलीप यादव ने किया। पिंटू शर्मा, अंकित शर्मा, रूपेश सक्सेना, रामवीर, शीशपाल, छत्रपाल यादव, केपी यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, स्टांप वेंडर, दस्तावेज लेखक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।