{"_id":"6a7cdb192e5cef74f20106e8","slug":"four-year-old-child-dies-after-being-crushed-under-tractor-wheel-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-138871-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली। थाना क्षेत्र के गांव असमोली में बुधवार शाम ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। परिजन और दूसरे पक्ष के बीच समझौते की बातचीत चल रही है।
गांव निवासी नूर हसन का चार वर्षीय बेटा अरहम बुधवार शाम करीब 6:30 बजे पड़ोसी इस्लाम के घर से सिपारा पढ़कर वापस आ रहा था। इसी दौरान संभल की ओर से आ रहे आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे असमोली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि अरहम का बुधवार को ही गांव के चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में दाखिला कराया गया था। स्कूल में दाखिला मिलने से वह बेहद खुश था और नया बैग लेकर मोहल्ले में घूम रहा था। कुछ ही घंटे बाद हादसे में उसकी मौत से परिवार और मोहल्ले के लोग गमगीन हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पड़ोसी गांव का था। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही है।