फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves made off with goods and cash worth thousands from three shops.

Sambhal News: तीन दुकानों से हजारों का सामान और नकदी समेट ले गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with goods and cash worth thousands from three shops.
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा में मंगलवार देर रात चोरों ने मार्केट में तीन दुकानों के ताले तोड़कर सामान और नकदी चोरी कर ली। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव पवांसा निवासी गौरव राघव ने बताया कि बीएसएनएल टावर के पास उनकी चाय की कैंटीन है। मंगलवार रात गांव के कुछ युवक कैंटीन पर पहुंचे और शराब पिलाने की मांग करने लगे। शराब पिलाने से मना करने पर युवकों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर सुबह तक पता चलने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद बुधवार सुबह उनकी मां सुधा देवी कैंटीन की सफाई करने पहुंचीं तो जाल का ताला टूटा मिला। चोरों ने खिड़की तोड़कर कैंटीन में प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब तीन हजार रुपये तथा सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


इसी मार्केट में गांव के ही फल विक्रेता ओमपाल की दुकान के भी ताले तोड़ दिए गए। चोर दुकान में रखे फल और नकदी चोरी कर ले गए। वहीं, नागेंद्र राघव की पश्चिम दिशा में स्थित दुकान के आगे लगे लोहे के जाल का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके। एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में रोष है। बहजोई सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में थाने पर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed