{"_id":"6a7cdc6fc8e1b726cd0a7494","slug":"leopard-spotted-in-asadpur-forest-farmers-afraid-to-go-to-fields-alone-sambhal-news-c-204-1-chn1011-131762-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: असदपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, खेतों पर अकेले जाने से डर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: असदपुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, खेतों पर अकेले जाने से डर रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई। थाना क्षेत्र के असदपुर गांव के जंगल में बुधवार सुबह करीब 11 बजे तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेत में फसल की सुरक्षा के लिए टूटी तारकसी ठीक कर रहे बुजुर्ग किसान महावीर सिंह का तेंदुए से आमना-सामना हो गया।
असदपुर निवासी बुजुर्ग किसान महावीर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने खेत में टूटी तारकसी को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत से करीब 20 कदम की दूरी पर झाड़ियों में बैठे तेंदुए पर पड़ी। किसान ने तेंदुए को देखा तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने सूझबूझ का परिचय दिया और दबे पांव पीछे हटकर खेत से बाहर निकल आए।
किसान द्वारा गांव में तेंदुआ की जानकारी देने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल की ओर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से जा चुका था। इसी दौरान पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसान बाबूराम ने भी तेंदुए को दूसरे स्थान की ओर जाते हुए देखने की बात कही। जंगल में तेंदुआ होने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। किसान अब खेतों पर अकेले जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। तेंदुए के डर से गांव के बच्चे और महिलाएं जंगल की ओर जाने से कतरा रहे हैं। खेतों से पशुओं के लिए चारा लाने में भी डर लग रहा है।
-रामेश्वर सिंह, किसान
पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग खेतों और जंगल की ओर अकेले जाने से डर रहे हैं। गांव के लोगों में तेंदुआ को लेकर दहशत का माहौल है। रात या दिन में पशुओं के लिए भी यह जानवर नुकसान पहुंचा सकता है।
-रामकिशोर सिंह, ग्रामीण
ग्रामीण डरे और सहमे हुए हैं। जब तक तेंदुए को पकड़ नहीं लिया जाता, तब तक लोगों के दिल से डर निकलना मुश्किल है। रात में पालतू जानवरों की रखवाली को लेकर भी गांव के लोग काफी परेशान हैं।
-महेंद्र सिंह, पूर्व शिक्षक
-- -- -- -- -- -- -- --
वन विभाग ने लगाया पिंजरा, रात में भी की जा रही गश्त
ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए असदपुर के जंगल में पिंजरा लगाया गया है। इसके साथ ही विभाग की टीम रात में भी क्षेत्र में गश्त कर रही है, ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और उसे जल्द पकड़ा जा सके। वन क्षेत्राधिकारी गुन्नौर बृज मोहन ने बताया कि तेंदुआ सामान्य तौर पर दिन के समय आराम करता है और रात में शिकार की तलाश में निकलता है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ आमतौर पर इंसान से दूरी बनाता है। हालांकि, ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। असदपुर के जंगल में पिंजरा लगाया गया है और रात में भी गश्त की जा रही है।