{"_id":"6a3fb0547a6fbb296906ef9e","slug":"video-neighbor-swindles-doctor-out-of-22-lakh-in-agra-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पड़ोसी पर भरोसा पड़ा भारी, डॉक्टर से 22 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पड़ोसी पर भरोसा पड़ा भारी, डॉक्टर से 22 लाख की ठगी
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले डॉ. पीके सिंह ने अपने पड़ोसी दंपती पर 22 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दंपती ने कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर यह रकम ली और बाद में उन्हें अलग कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि पीयूष बंसल और शालिनी बंसल उर्फ मोना ठाकुर पिछले दो वर्षों से उनके ऊपर वाले फ्लैट में रहते हैं। दंपती ने उन्हें राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित श्यामजी गेस्ट हाउस, अनमोल गेस्ट हाउस, पार्किंग और अन्य कारोबार में साझेदारी और अच्छे लाभ का प्रस्ताव दिया। आरोपियों ने 15 दिसंबर, 2024 से 1 फरवरी, 2025 के बीच कुल 22,42,400 रुपये लिए। रकम नकद, ऑनलाइन और बैंक खातों के माध्यम से ली गई। रकम लेने के बाद दंपती ने उन्हें कारोबार से अलग कर दिया। रुपये वापस मांगने पर दंपती ने 16 दिसंबर, 2024 से 17 नवंबर, 2025 के बीच 9,44,950 रुपये लौटाए। हालांकि, 12,97,450 रुपये और कारोबार में हुआ लाभ अभी भी बकाया है। 27 अप्रैल, 2025 को पीयूष बंसल ने 25 हजार रुपये का फर्जी ऑनलाइन लेनदेन संदेश भेजा। रकम खाते में न पहुंचने पर पैसे मांगने पर दंपती ने गाली-गलौज की और झूठे मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित से आवश्यक साक्ष्य भी लिए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।