फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Civic Shock: Corporation’s Tankers Its Water Yet 68 Lakh Bill for Road Sprinkling

इसे कहते हैं अंधेरगर्दी: गाड़ी, पानी सब कुछ निगम का, फिर भी 68 लाख से गीली की गईं सड़कें; चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 13 Aug 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 10:08 AM IST
सार

नगर निगम के अपने टैंकर और पानी से 800 किमी सड़कों पर रोज छिड़काव के नाम पर 68 लाख रुपये का बिल सामने आया है। निगम 209 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान कर रहा है, जबकि लेखा विभाग ने आपत्ति लगाई है। आरोप है कि कागजों में रोज 800 किमी सड़कें पानी से तर हो रही हैं, लेकिन मौके पर कई सड़कें सूखी हैं। पार्षदों ने करार को फिजूलखर्ची बताते हुए निरस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
Agra Civic Shock: Corporation’s Tankers Its Water Yet 68 Lakh Bill for Road Sprinkling
इसे कहते हैं अंधेरगर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम के टैंकर, निगम का ही पानी लेकिन छिड़काव के लिए हर किलोमीटर पर 209 रुपये का भुगतान। शहर की सड़कों पर 16 टैंकरों के जरिए हर दिन 800 किमी. लंबी सड़कों पर छिड़काव का भुगतान नगर निगम कर रहा है। ऐसा अनोखा करार किसी दूसरे नगर निगम में नहीं देखा होगा। दावे के उलट सड़कें सूखी पड़ी हैं और छिड़काव केवल कागजों पर ही हो रहा है। 68 लाख रुपये के भुगतान का बिल भेजा गया है, जिस पर लेखा विभाग ने आपत्ति की है।
विज्ञापन


 

नगर निगम ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए शहर की सड़कों पर पानी के छिड़काव और डिवाइडर पर लगे पौधों को पानी देने के लिए दिल्ली-एनसीआर की फर्म जेके कंस्ट्रक्शन से करार किया। इस करार में निगम के 14 टैंकरों के लिए 209 रुपये प्रति किमी. का भुगतान तय किया गया, जबकि केवल ड्राइवर और सीएनजी ही कंपनी को देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो टैंकर कंपनी ने अपने खरीदकर लगाए, जिसके लिए 290 रुपये प्रति किमी. का भुगतान तय हुआ। हर गाड़ी को प्रतिदिन 50 किमी. का न्यूनतम भुगतान करना है। इस तरह करीब 800 किमी. तक पानी का छिड़काव करने का भुगतान निगम को करना था। शहर के चारों कोनों पर मौजूद शिव मंदिरों की परिक्रमा केवल 44 किमी. की है, जबकि अन्य छोटी गलियां हैं, जहां वाहन जाना मुमकिन नहीं। कंपनी ने कुछ वाहन खराब होने पर किमी. के आधार पर 68 लाख रुपये के भुगतान का बिल भेजा है, जिस पर अधिकारियों ने अब आपत्तियां लगाई हैं।

 
विज्ञापन

इन सड़कों पर छिड़काव ही नहीं
शहर में यूपीएमआरसी मेट्रो के दो कॉरिडोर का निर्माण करा रहा है। कैंट से कालिंदी विहार और ताजमहल से सिकंदरा के बीच के 29.4 किमी. लंबाई में निर्माण कार्य कर रहा है। छिड़काव की जिम्मेदारी यूपीएमआरसी की है। एमजी रोड, माल रोड, फतेहाबाद रोड, खंदारी, प्रतापपुरा, कैंट पर मेट्रो छिड़काव करा रहा है। सीएम ग्रिड के तहत 12 किमी. लंबी पांच सड़कों का निर्माण हो रहा है। इन जगहों पर ठेकेदार फर्म की जिम्मेदारी छिड़काव की है। इसी तरह नेशनल हाईवे पर पानी का छिड़काव एनएचएआई की जिम्मेदारी है।

निरस्त किया जाए करार, यह घोटाला
पीपलमंडी के पार्षद रवि माथुर ने कहा कि नगर निगम अपने वाहन देकर केवल ड्राइवर के लिए इतनी मोटी रकम खर्च कर रहा है। अधिकारियों ने मनमाने तरीके से करार करके घोटाला किया है। इसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए।
 

भाजपा के उपनेता पार्षद दल प्रकाश केसवानी ने बताया कि  यह अजीबोगरीब करार किया गया है, जो पूरी तरह से फिजूलखर्ची है। निगम अपने ड्राइवरों से टैंकर चलवाएगा तो हर माह बचत होगी। हमने पानी का छिड़काव होते हुए नहीं देखा।

 नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि मैं लखनऊ बैठक में आया हूं। इसके बारे में पूरी जानकारी करनी होगी कि किस आधार पर करार किया गया। इसके बाद ही मामले में जांच आदि का निर्णय होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed