फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Protest Over Alleged Encroachment on Shiva Temple Continues in Barhan, Villagers Demand Action

UP: शिव मंदिर पर अतिक्रमण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना, तीसरे दिन रुद्राभिषेक; ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

Thu, 13 Aug 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 09:52 AM IST
सार

बरहन के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में कथित अतिक्रमण के विरोध में शिव भक्तों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता बंद कर दिया गया है और मंदिर को दान में मिले प्लॉट के निर्माण पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। धरने के दौरान शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर प्रशासन और अतिक्रमण करने वालों की सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई। ग्रामीणों ने जल्द समाधान नहीं होने पर रोष बढ़ने की बात कही।

विज्ञापन
Protest Over Alleged Encroachment on Shiva Temple Continues in Barhan, Villagers Demand Action
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 द्रोणाचार्य की तपोस्थली कहे जाने वाले कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में एक भाजपा समर्थित व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर देने तथा मंदिर को दान में मिले प्लॉट के निर्माण पर एसडीएम द्वारा रोक लगा देने से आक्रोशित शिव भक्तों द्वारा श्री सिध्देश्वराय सिद्ध गुफा महादेव सेवा ट्रस्ट के बैनर तले 10 अगस्त से मेन चौराहे पर दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


धरने में तीसरे दिन धार्मिक सद्भावना बनाए रखने के लिए शिव पार्वती के साथ जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ के चित्र के सम्मुख शिवलिंग पर प्रशासन और भू माफियाओं की बुद्धि शुद्धि के लिए रुद्राभिषेक किया गया। इधर प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से ग्रामीणों में रोष दिनों-दिन बढ़ रहा है। ग्रामीण प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


धरने पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, राज कुमार दीक्षित अधिवक्ता, दलवीर सिंह अधिवक्ता, अमित दीक्षित अधिवक्ता, विक्रम पाल सिंह, कुलदीप सिंह धाकरे, हरवीर बघेल, शैली गौतम, कुल्ली पंडित, लक्की ठाकुर, भीकम सिंह, रिंकू गौतम, आलोक दीक्षित, देवेश गौतम, संकेत गौतम, गोविन्द वर्मा, रोहित सिंह, मनोज गौतम आदि सैकड़ों शिव भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिन्दू संगठनों के प्रति आक्रोश
धरने का संचालन कर रहे दलबीर सिंह अधिवक्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के हिन्दू संगठन विहिप, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र में हिन्दू मंदिरों की रक्षा की दुहाई देते फिरते है। लेकिन यहां प्राचीन शिव मंदिर जो हिन्दू संस्कृति से जुड़ा हुआ मंदिर है उसकी रक्षा के लिए उनका एक भी पदाधिकारी दिखाई नहीं दे रहा है। शिव मंदिर प्रांगण पर अतिक्रमण होने के पीछे भाजपा के फ्रंटल हिन्दू संगठनों का पूरा संरक्षण है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed