फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Trade Wing Targets BJP Government In agra up news

UP: 'भाजपा राज में न सम्मान, न सुरक्षा'; कारोबारियों से हो रहा छलावा; सपा व्यापार सभा का सरकार पर तीखा प्रहार

Thu, 13 Aug 2026 09:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 09:41 AM IST
सार

सपा व्यापार सभा के सम्मेलन में नेताओं ने भाजपा सरकार की व्यापारी नीतियों पर जमकर निशाना साधा और सपा शासन के फैसलों को गिनाया। वक्ताओं ने दावा किया कि भ्रष्टाचार और मूलभूत सुविधाओं की कमी से आगरा समेत आसपास के जिलों में ओडीओपी और निर्यात प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
SP Trade Wing Targets BJP Government In agra up news
मनीष जगन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सरकार में व्यापारियों का न सम्मान है और न ही सुरक्षा। सरकार ने इन्वेस्टर समिट, यमुना क्रूज और ओडीओपी के नाम पर जनता के साथ सिर्फ छलावा किया है। ये बातें बुधवार को समाजवादी व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने कही।
विज्ञापन


विजय नगर स्थित नवरंग भवन में यह आयोजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में चुंगी प्रथा समाप्त करने, ईसी एक्ट स्थगित करने और व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा योजना शुरू करने जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए गए थे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि सरकार फर्जी आंकड़ों से गुमराह कर रही है जबकि उद्यमी बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता व कार्यक्रम संयोजक राकेश अग्रवाल ने कहा कि गैस और जगह के अभाव में 400 से अधिक पेठा फैक्टरियां बंद हो चुकी हैं। भ्रष्टाचार के कारण आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और अलीगढ़ की ओडीओपी योजनाएं दम तोड़ चुकी हैं, जिससे निर्यात की स्थिति बदतर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचरण पोरवाल ने की। इस दौरान व्यापार सभा जिलाध्यक्ष संजीव पोरवाल, महानगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, राजपाल यादव, राहुल चतुर्वेदी, संतोष पाल, विनय अग्रवाल, मधुकर अरोड़ा, बलविंदर सिंह, सचिन चतुर्वेदी, अनूप यादव, यदुवीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed