फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police halt farmers Tricolour rally commotion ensues

UP:  ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकाल रहे किसानों को पुलिस ने रोका, एसडीएम से तीखी तकरार; ग्रामीणों का हंगामा

Thu, 13 Aug 2026 09:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 13 Aug 2026 09:14 PM IST
सार

पुलिस के यात्रा को रोकने पर काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में किसान मनोहरपुर स्थित धरना स्थल पर लौट गए। कुछ देर बाद नगर मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता की और जिलाधिकारी मनीष बंसल से बातचीत कराई। 

विज्ञापन
Police halt farmers Tricolour rally commotion ensues
किसानों को रोकते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भूमि अधिग्रहण से पीड़ित रहनकलां-रायपुर के किसानों का आंदोलन बृहस्पतिवार को 49वें दिन भी जारी रहा। एडीए के कार्य को रोकने के ऐलान के तहत किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर यात्रा निकालते हुए एत्मादपुर तहसील मुख्यालय की ओर जा रहे थे। रहनकलां टोल प्लाजा के पास पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर रास्ता रोक दिया। इससे किसान आक्रोशित हो गए और मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान किसान नेता विपिन यादव और उप जिलाधिकारी सुमित कुमार सिंह के बीच एडीए के कार्य को लेकर तीखी तकरार हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


विपिन यादव ने किसानों की मांगें पूरी होने तक एडीए का कार्य नहीं होने देने की बात कही। इस पर उप जिलाधिकारी ने उन्हें शांत रहने की चेतावनी दी। इससे किसान और भड़क गए और उप जिलाधिकारी वापस जाओ के नारे लगाने लगे। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में किसान मनोहरपुर स्थित धरना स्थल पर लौट गए। कुछ देर बाद नगर मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता की और जिलाधिकारी मनीष बंसल से बातचीत कराई। वार्ता में उप जिलाधिकारी सुमित कुमार सिंह, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप, सहायक पुलिस आयुक्त देवेश सिंह, नायब तहसीलदार हरिलाल चौधरी, निरीक्षक आलोक कुमार सिंह समेत लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जिलाधिकारी के आश्वासन पर धरना स्थगित
नगर मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला की मौजूदगी में किसानों की जिलाधिकारी मनीष बंसल से वार्ता हुई। जिलाधिकारी ने जियो सर्वे के आधार पर किसानों की 10 प्रतिशत भूखंड की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर ने धरना स्थगित करने की घोषणा की।

तिरंगा यात्रा में शामिल ट्रैक्टर पुलिस ने रोका, झड़प
किसानों की तिरंगा यात्रा का ट्रैक्टर बृहस्पतिवार को रमाडा से एक इंच आगे नहीं बढ़ सका। पुलिस ने उसे रोक दिया। इस दौरान पुलिस और भाकियू नेताओं में झपड़ भी हुई। बाद में उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं को हल कराने की मांग की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष रणजीत यादव और किसान नेता सोमवीर सिंह यादव के नेतृत्व में किसान बमरौली कटारा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर 1:30 बजे रमाडा पहुंचे। यहां पहले से मौजूद सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा, थाना प्रभारी एकता, बमरौली कटारा ने किसानों के ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। पुलिस और किसानों में झड़पें भी हुईं। वे सदर तहसील तक जाने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। इससे नाराज भाकियू नेता और किसान रमाडा पुल के नीचे धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद किसानों ने उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई। इस दौरान श्याम वीर सिंह चाहर, रनवीर सिंह, सावित्री चाहर आदि मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed