फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The diver searched for her in the Yamuna for five hours... she was found in another village.

UP: यमुना में कूदकर चकमा दे गई विवाहिता, पांच घंटे तक नदी में तलाश करते रहे गोताखार; वो दूसरे गांव में मिली

Thu, 13 Aug 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Aug 2026 02:31 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नर्मदा नाम की विवाहिता ने पुलिस के होश उड़ा दिए। वो जान देने के लिए यमुना में कूद गई। शोर हुआ तो पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। पांच घंटे की तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद वो महिला दूसरे गांव में मिली। 

 

विज्ञापन
The diver searched for her in the Yamuna for five hours... she was found in another village.
यमुना में कूदने के बाद सुरक्षित मिली नर्मदा देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना की लहरों में नर्मदा को तलाशते गोताखोर। किनारे पर टकटकी लगाए खड़े परिजन और सात साल की वह बेटी जिसकी आंखों के सामने मां नदी में कूद गई थी। नूरपुर में बुधवार को करीब पांच घंटे तक यही मंजर रहा। हर गुजरते मिनट के साथ परिवार की धड़कनें बढ़ती रहीं। पुलिस और पीएसी के गोताखोर पांच घंटे तक नदी को खंगालते रहे लेकिन नर्मदा का कोई सुराग नहीं मिला। फिर शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक खबर आई कि नर्मदा नदी में नहीं हैं। वह करीब दो किलोमीटर दूर गढ़ी चंदन गांव में घूम रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नूरपुर निवासी नर्मदा (35) का पति सूरजभान से बुधवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपनी पुत्री शैली (7) को लेकर यमुना किनारे खेतों पर चली गई। गुस्से में नर्मदा ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। मां को नदी में कूदते देख बेटी गांव पहुंची और परिजन को जानकारी दी। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण यमुना किनारे पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी के गोताखोरों की मदद से यमुना में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। करीब पांच घंटे तक महिला की तलाश चलती रही पर कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


इसी बीच करीब साढ़े चार बजे नर्मदा के गढ़ी चंदन गांव में होने की सूचना मिली। पुलिस वहां पहुंची तो वह सामने खड़ी थी। उसे जिंदा देखकर परिजन ने राहत की सांस ली। नर्मदा ने बताया कि पति से विवाद के बाद उसने यमुना में छलांग लगाई थी लेकिन वह किसी तरह दूसरे किनारे पहुंच गई और गढ़ी चंदन गांव चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया स्थानीय और पीएसी के गोताखोरों की मदद से महिला की यमुना नदी में तलाश कराई जा रही थी। महिला पास के गांव में घूमती मिल गई, जिसे थाने लाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed