Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Boote Shah Canal broke at two places in Ferozepur, submerging hundreds of acres of paddy crop; farmers accused the department of negligence.
{"_id":"6a3f4a8afe5a3db2e20adf27","slug":"video-boote-shah-canal-broke-at-two-places-in-ferozepur-submerging-hundreds-of-acres-of-paddy-crop-farmers-accused-the-department-of-negligence-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में दो जगह टूटी बूटे शाह नहर, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न, किसानों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में दो जगह टूटी बूटे शाह नहर, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न, किसानों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप
फिरोजपुर के हरिके हेड से मल्लांवाला गांव तक गुजरने वाली बूटे शाह नहर दो स्थानों पर टूट जाने से सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि घटना के काफी समय बाद भी नहर विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे नुकसान लगातार बढ़ता रहा।
किसान महल सिंह ने बताया कि जब से नहर में पानी छोड़ा गया है, तब से यह लगातार ओवरफ्लो हो रही है। नहर में बड़ी मात्रा में जलकुंभी जमा होने से पानी का बहाव बाधित हो रहा था। किसानों ने अपने स्तर पर मजदूर लगाकर घास हटवाई, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।
किसान गुलाब सिंह ने बताया कि पुल के नीचे से पानी का बहाव बनाने के लिए किसानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मिट्टी और बोरियों से नहर की दरार बंद करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि कलगा सिंह की हवेलियों के पास करीब 20 फीट चौड़ी दरार बनने से पानी मल्लांवाला-जैमलवाला रोड तक पहुंच गया। इससे लगभग 150 किल्लों में लगी धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।