{"_id":"6a3fb04b5bfd4d5acc09e5e5","slug":"video-accused-in-cyber-fraud-case-not-caught-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी 6.22 लाख रुपये की ठगी, डिप्टी सीएम के आदेश पर एफआईआर; फिर भी नतीजा सिफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी 6.22 लाख रुपये की ठगी, डिप्टी सीएम के आदेश पर एफआईआर; फिर भी नतीजा सिफर
साइबर अपराधियों ने दो साल पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 6.22 लाख रुपये ठग लिए थे। अब तक आरोपी के न पकड़े जाने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है। शाहगंज में भगवान कॉलोनी निवासी अनिल तिवारी ने बताया कि बेटे सौरभ की पत्नी राशि सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 9 मई, 2024 को राशि को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया था। उन्हें वीडियो लाइक और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का लालच देकर रकम ली गई। 18 मई को शिकायत की। फिर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर 27 अगस्त, 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस केवल 69,000 रुपये ही वापस दिला सकी है, जबकि आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की जाएगी। आरोपियों की पहचान कर आरोपपत्र दाखिल कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।