{"_id":"6a3fffa2fd2eca177e058797","slug":"video-mp-dimple-yadav-attacks-yogi-government-in-mainpuri-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'जो राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे', डिंपल यादव का सरकार पर हमला; बोलीं- 25 हजार स्कूल हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'जो राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे', डिंपल यादव का सरकार पर हमला; बोलीं- 25 हजार स्कूल हुए बंद
मैनपुरी के घिरोर में जसराना रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हुआ। 2027 में सपा प्रमुख अखिलेश के नेतृत्व में सूबे की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जो लोग भगवान राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने 25 हजार स्कूल बंद कराए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। ऐसे में सभी समाजवादी अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। हर बूथ को मजबूत बनाने में लग जाएं। यह लोग संविधान को मिटाना चाहते है। नहीं चाहते है कि हम लोगों के बच्चे पढ़ें लिखें। उन्होंने कहा कि सपा ने बिजलीघर, अस्पताल बनवाए। अस्पताल में एमपी, राजस्थान तक के लोग तक इलाज के लिए आते हैं। एमएलसी मुकुल यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर को जागरूक होने के बाद वापस ले लिया गया। विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि कोचिंग सेंटरों पर दुखद घटना हुई है। बीजेपी शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, महाराज सिंह शाक्य, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, अलीदराज नियाजी, विपिन कठेरिया, बलवीर सिंह, अनिल यादव, मोना यादव, कृपाल सिंह यादव, विनोद दिवाकर, कल्लू प्रधान, सोनू सभासद, शिवकुमार शाक्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।