बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   One killed in road accident Bike collides with tanker truck second person in critical condition, referred to

सड़क हादसे में एक की मौत: कैप्सूल वाहन से भिड़ी बाइक, दूसरे की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 04:00 PM IST
One killed in road accident Bike collides with tanker truck second person in critical condition, referred to
सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत हसौद-धनवार पारा के पास शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक और कैप्सूल वाहन के बीच आमने-सामने हुई टक्कर के बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भेड़ीकोना निवासी अरविंद सोनी और सहसराम किसी निजी कार्य से हसौद आए थे। शनिवार सुबह करीब 9 बजे दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान धमनी चौक से पहले हसौद-धनवार पारा के पास उनकी बाइक की कैप्सूल वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 और हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान अरविंद सोनी की हालत अत्यंत गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई। वहीं लगभग बुजुर्ग सहसराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया है।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय बाइक अरविंद सोनी चला रहा था। दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद ग्राम भेड़ीकोना में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों और दोनों वाहनों की गति सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

CG: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की रिपोर्ट, 15 से अधिक नेताओं के खिलाफ 20 से अधिक गंभीर मामले लंबित

Video: लाल सिंघी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां राख, सामान भी जला

27 Jun 2026

झांसी का लुहारी गांव बना जल अर्पण ग्राम, विधायक ने ग्रामीणों को सौंपी जलापूर्ति की जिम्मेदारी

27 Jun 2026

कानपुर: जाजमऊ पुल पर युद्धस्तर पर जारी मरम्मत, एनएचएआई ने बढ़ाई मजदूरों की संख्या

27 Jun 2026

कानपुर: पानी की टंकी की मरम्मत का मामला, घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने पर ईओ ने काम रुकवाया

27 Jun 2026
विज्ञापन

15 हजार अकाल अकादमी विद्यार्थियों ने 'WE ARE DRUG FREE' की मानव आकृति बनाकर विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़ाया कदम

जालंधर: फायरिंग केस में फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

27 Jun 2026
विज्ञापन

राजपुरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

27 Jun 2026

फिरोजपुर में दो जगह टूटी बूटे शाह नहर, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न, किसानों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

Guna News: ऑफिस की छत से गिरा या धक्का दिया गया? इंश्योरेंस कंपनी में कर्मचारी की मौत पर गहराया रहस्य

27 Jun 2026

कालका के काली माता मंदिर रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

27 Jun 2026

फिरोजपुर में वेतन नहीं मिलने पर नगर काउंसिल मुलाजिमों ने दिया धरना

VIDEO: घर से 300 मीटर पहले मौत ने घेरा, धधकते कंटेनर में तड़पकर दम तोड़ गए दो भाई

27 Jun 2026

VIDEO: चीखें गूंजती रहीं, कंटेनर धधकता रहा... 20 मिनट में बुझ गए परिवार के दो चिराग

27 Jun 2026

Ratlam: तीन मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें, कर्मचारी को किया गया निलंबित; गांव में एक साथ उठे तीन जनाजे

27 Jun 2026

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश संजीव ढेर, पुलिस ने बताया कैसे हुई पूरी घटना

27 Jun 2026

Ujjain News: श्री महाकाल के दरबार में हनुमान स्वरूप की छटा, भस्म आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

27 Jun 2026

स्मार्टफोन नहीं तो एक्स-रे रिपोर्ट भी नहीं, मरीज परेशान; VIDEO

27 Jun 2026

VIDEO: नैनीताल में ताजियों का जुलूस निकाला, सीनाजनी भी की

27 Jun 2026

Pithoragarh: मां उल्का लायंस ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

27 Jun 2026

VIDEO: मुहर्रम...याैम-ए-आशूरा पर निकाला गया ताजियों का जुलूस

27 Jun 2026

बीएचयू गेट से निकला ताजिया जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम; VIDEO

27 Jun 2026

पटना-कोटा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी; VIDEO

27 Jun 2026

मुहर्रम पर गूंजे 'या हुसैन' के नारे, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब; VIDEO

27 Jun 2026

एसडीएम-सीओ की मौजूदगी में सील किया गया था अस्पताल, VIDEO

27 Jun 2026

गम और मातम के बीच मनाया गया मुहर्रम, VIDEO

27 Jun 2026

बंद मकान का ताला तोड़ 20 लाख के जेवरात ले उड़े चोर, VIDEO

27 Jun 2026

वीरांगना महारानी दुर्गावती के शौर्य को किया नमन; VIDEO

26 Jun 2026

टोल प्लाजा के पास ट्रक में लगी आग, मची अफरातफरी; VIDEO

26 Jun 2026

मेरा गांव, मेरी शान: महाभारत काल में सुशर्मा के त्रिगत ठिकाने से पड़ा गांव तिगड़ाना का नाम, 1355 ई में ठाकुर जग्गा सिंह ने जाटू लुहारी से आकर था बसाया

26 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed