{"_id":"6a3fa4cd0da83dd27106e003","slug":"video-dhalpur-school-to-become-rajiv-gandhi-day-boarding-mla-sundar-singh-thakur-shares-details-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ढालपुर विद्यालय बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ढालपुर विद्यालय बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दी जानकारी
जिला मुख्यालय में स्थित शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर (कुल्लू) को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल में परिवर्तित किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने बाकायदा इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में अब विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का लाभ भी विद्यालय में मिलेगा। इस संबंध में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के साथ आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। हाल ही में जिला के शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल को स्तरोन्नत करने का फैसला सरकार ने लिया है। अब विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय में ही आधुनिकीकरण के इस दौर में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। इससे पहले शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर की नवनिर्वाचित एसएमसी के सदस्यों ने विधायक से शिष्टाचार भेंट की और विद्यालय में विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।