{"_id":"6a7dabbd5e6563d83207b005","slug":"the-students-were-happy-to-meet-their-classmates-kullu-news-c-89-1-ssml1015-184055-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सहपाठियों से मिलकर खुश हुए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सहपाठियों से मिलकर खुश हुए विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 दिन के बाद खुल गए जिलेभर के 1000 से अधिक सरकारी, निजी स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में 1,000 से अधिक सरकारी और निजी विद्यालय ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 13 अगस्त को खुल गए हैं। 26 दिनों के अवकाश के बाद अब दोबारा नियमित कक्षाएं शुरू हो गई है। विद्यालयों में वीरवार को रौनक लौटी है। विद्यालय खुलने से विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। सहपाठियों से मिलकर विद्यार्थी खुश दिखे।
जिले में हुई भारी बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त होने से विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुंचना चुनौती बना रहा। क्षतिग्रस्त और ऊबड़-खाबड़ रास्तों ने विद्यालय पहुंचने से पहले विद्यार्थियों की खूब परीक्षा ली। इस बार जिले के सात शिक्षा खंडों कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, बंजार, सैंज, आनी, निरमंड और भुंतर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि 18 जुलाई से 12 अगस्त तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहा। 13 अगस्त से विद्यालयों में नियमित कक्षाएं लगी हैं। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों को विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की दिक्कत से विद्यार्थियों को जूझना न पड़े। संवाद