फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cleanliness drive conducted in Keylong under the leadership of the DC.

Kullu News: डीसी की अगुवाई में केलांग में चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 13 Aug 2026 04:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted in Keylong under the leadership of the DC.
बस स्टैंड से लेकर बाजार तक की गई सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव-2026 से पहले जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को केलांग में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपायुक्त किरण भड़ाना की अगुवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केलांग बस स्टैंड से बाजार तक सफाई की। अभियान में हीलिंग हिमालय एनजीओ के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान सड़क के किनारे और आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई और कूड़ा-कचरा हटाया गया।


उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे रोजाना की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनजातीय उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कलाकार, प्रतिभागी और पर्यटक केलांग पहुंचेंगे। ऐसे में शहर को स्वच्छ और सुंदर रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी उत्सव की सुंदरता केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नहीं, बल्कि साफ-सुथरे और व्यवस्थित वातावरण से भी दिखाई देती है। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखें। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी इसका स्थायी असर दिखाई देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed