{"_id":"6a7dadc4ccd77335e505098d","slug":"cancer-awareness-camp-organized-in-spiti-dr-arunav-kullu-news-c-89-1-ssml1012-184052-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीति में शिविर लगाकर कैंसर पर किया जागरूक : डॉ. अरुणव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीति में शिविर लगाकर कैंसर पर किया जागरूक : डॉ. अरुणव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपाल अस्पताल कोलकाता ने चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। मणिपाल अस्पताल की कोलकाता इकाई ने जनजातीय क्षेत्रों में कैंसर के प्रति जागरूकता और उसके शुरुआती दौर में इलाज को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है। मनाली में वीरवार को पत्रकार वार्ता में डॉ. अरुणव राय ने बताया कि वह पहाड़ों पर प्रतिवर्ष अपने मोटरसाइकिल अभियान पर आते हैं और दूरदराज के ग्रामीणों को कैंसर के प्रति जागरूक करते हैं।
इस वर्ष उनका मोटरसाइकिल अभियान चार अगस्त को दिल्ली से शुरू हुआ था जो 13 अगस्त मनाली में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान 11 मोटर बाइकर्स ने हिस्सा लेते हुए मणिपाल अस्पताल की ओर से कैंसर रोग के प्रति जागरूकता और कैंसर के इलाज में हुई नई तकनीकों पर लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी में पांच स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाए।
वर्तमान समय में पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के साथ-साथ महिलाओं में स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर और मुख कैंसर के लक्षण तेजी से बढ़ रहे हैं। महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच महिलाएं स्वयं कर सकती हैं। प्रारंभिक कुछ भी अवांछित लक्षण होने पर तुरंत उसका उपचार कर सकते हैं। डॉ. अरुणव ने कहा कि नई तकनीकों और कैंसर के प्राथमिक स्तर पर इसकी पकड़ और जांच से अब यह बीमारी लाइलाज न होकर काफी हद तक इसकी रोकथाम की जा सकती है। संवाद