{"_id":"6a3fa828045bc3dd9d0b7155","slug":"video-new-leadership-takes-charge-in-gangot-panchayat-honors-former-pradhans-and-ward-panchs-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गंगोट पंचायत में नए नेतृत्व ने संभाली जिम्मेदारी, पूर्व प्रधानों और वार्ड पंचों का सम्मान कर दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गंगोट पंचायत में नए नेतृत्व ने संभाली जिम्मेदारी, पूर्व प्रधानों और वार्ड पंचों का सम्मान कर दिया एकता का संदेश
गंगोट पंचायत में नवनिर्वाचित प्रधान एवं उपप्रधान ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर पंचायत के सभी वार्ड पंचों को गोपनीयता एवं पद की शपथ भी दिलाई गई। समारोह में गांव के वर्तमान जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत के पूर्व प्रधान, पूर्व उपप्रधान और पूर्व वार्ड पंच भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधान ऐश्वर्या शर्मा एवं उपप्रधान दिनेश शर्मा ने पंचायत के पूर्व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर पंचायत भवन में सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने नई पंचायत टीम को शुभकामनाएं देते हुए गांव के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया। उपप्रधान दिनेश शर्मा ने कहा कि पंचायतों का गठन होने के बाद अब सभी पंचायतें नियमित रूप से कार्य करना शुरू कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंचों ने अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।