बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused in Jathlana murder case injured after falling from roof; was attempting to escape police custody in yamunanagar

जठलाना हत्याकांड का आरोपी छत से गिरकर घायल, पुलिस हिरासत से भागने का कर रहा था प्रयास

Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Sat, 27 Jun 2026 04:03 PM IST
Accused in Jathlana murder case injured after falling from roof; was attempting to escape police custody in yamunanagar
यमुनानगर। गांव जठलाना में 85 वर्षीय रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर जगदीश बंसल की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी शनिवार को पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में घायल हो गया। अपराध शाखा की टीम आरोपी को वारदात से जुड़े साक्ष्यों की निशानदेही के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन छत से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी अजय कुमार पुत्र पालाराम निवासी गांव घीड़, जिला करनाल को पहले न्यायालय से रिमांड पर लिया गया था। एक अन्य आरोपी से पहले ही निशानदेही करवाई जा चुकी थी, जबकि शनिवार को अजय कुमार को घटनास्थल और अन्य स्थानों की निशानदेही के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर गया और घायल हो गया। गौरतलब है कि गांव जठलाना में 18-19 जून की रात 85 वर्षीय जगदीश बंसल की उनके घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। वह अपने मकान में अकेले रहते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी चोरी की नीयत से दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए थे। विरोध करने पर उन्होंने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर अपराध शाखा-1 और अपराध शाखा-2 की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की थी। टीमों ने गांव जठलाना और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की पहचान कर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 22 जून को गांव घीड़, जिला करनाल के पास से अजय कुमार और अंकित को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार अजय कुमार के खिलाफ लूट और चोरी के छह तथा अंकित के खिलाफ लूट और चोरी के चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। जठलाना थाना में इस हत्याकांड के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(8) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi: रोहांडा चौकी के निकट खाई में गाड़ी गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

27 Jun 2026

CG: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की रिपोर्ट, 15 से अधिक नेताओं के खिलाफ 20 से अधिक गंभीर मामले लंबित

Video: लाल सिंघी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां राख, सामान भी जला

27 Jun 2026

झांसी का लुहारी गांव बना जल अर्पण ग्राम, विधायक ने ग्रामीणों को सौंपी जलापूर्ति की जिम्मेदारी

27 Jun 2026

कानपुर: जाजमऊ पुल पर युद्धस्तर पर जारी मरम्मत, एनएचएआई ने बढ़ाई मजदूरों की संख्या

27 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: पानी की टंकी की मरम्मत का मामला, घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने पर ईओ ने काम रुकवाया

27 Jun 2026

15 हजार अकाल अकादमी विद्यार्थियों ने 'WE ARE DRUG FREE' की मानव आकृति बनाकर विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़ाया कदम

विज्ञापन

जालंधर: फायरिंग केस में फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

27 Jun 2026

राजपुरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

27 Jun 2026

फिरोजपुर में दो जगह टूटी बूटे शाह नहर, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न, किसानों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

Guna News: ऑफिस की छत से गिरा या धक्का दिया गया? इंश्योरेंस कंपनी में कर्मचारी की मौत पर गहराया रहस्य

27 Jun 2026

कालका के काली माता मंदिर रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

27 Jun 2026

फिरोजपुर में वेतन नहीं मिलने पर नगर काउंसिल मुलाजिमों ने दिया धरना

VIDEO: घर से 300 मीटर पहले मौत ने घेरा, धधकते कंटेनर में तड़पकर दम तोड़ गए दो भाई

27 Jun 2026

VIDEO: चीखें गूंजती रहीं, कंटेनर धधकता रहा... 20 मिनट में बुझ गए परिवार के दो चिराग

27 Jun 2026

Ratlam: तीन मौतों के बाद खुली लापरवाही की परतें, कर्मचारी को किया गया निलंबित; गांव में एक साथ उठे तीन जनाजे

27 Jun 2026

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश संजीव ढेर, पुलिस ने बताया कैसे हुई पूरी घटना

27 Jun 2026

Ujjain News: श्री महाकाल के दरबार में हनुमान स्वरूप की छटा, भस्म आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

27 Jun 2026

स्मार्टफोन नहीं तो एक्स-रे रिपोर्ट भी नहीं, मरीज परेशान; VIDEO

27 Jun 2026

VIDEO: नैनीताल में ताजियों का जुलूस निकाला, सीनाजनी भी की

27 Jun 2026

Pithoragarh: मां उल्का लायंस ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

27 Jun 2026

VIDEO: मुहर्रम...याैम-ए-आशूरा पर निकाला गया ताजियों का जुलूस

27 Jun 2026

बीएचयू गेट से निकला ताजिया जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम; VIDEO

27 Jun 2026

पटना-कोटा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी; VIDEO

27 Jun 2026

मुहर्रम पर गूंजे 'या हुसैन' के नारे, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब; VIDEO

27 Jun 2026

एसडीएम-सीओ की मौजूदगी में सील किया गया था अस्पताल, VIDEO

27 Jun 2026

गम और मातम के बीच मनाया गया मुहर्रम, VIDEO

27 Jun 2026

बंद मकान का ताला तोड़ 20 लाख के जेवरात ले उड़े चोर, VIDEO

27 Jun 2026

वीरांगना महारानी दुर्गावती के शौर्य को किया नमन; VIDEO

26 Jun 2026

टोल प्लाजा के पास ट्रक में लगी आग, मची अफरातफरी; VIDEO

26 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed