Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
Women’s anger erupted against a liquor shop; they grabbed the liquor pouches kept inside the shop and threw them outside.
{"_id":"6afd0f6f5ffe689e6c071fdd","slug":"video-womens-anger-erupted-against-a-liquor-shop-they-grabbed-the-liquor-pouches-kept-inside-the-shop-and-threw-them-outside-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, ठेके में रखे पाउच उठाकर बाहर फेंके।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, ठेके में रखे पाउच उठाकर बाहर फेंके।
मैनपुरी । थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अघार स्थित संतोष नगर चौराहे पर देशी शराब के ठेके के खिलाफ मंगलवार सुबह गांव की करीब दो दर्जन महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। ठेका बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने ठेके में रखे शराब के पाउच उठाकर बाहर फेंक दिए और ठेके को आबादी से हटाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि शराब का ठेका गांव की आबादी के बीचोंबीच स्थित है, जिसके चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है। नई उम्र के युवक सुबह से ही शराब पीना शुरू कर देते हैं। शराब के नशे में घर पहुंचकर महिलाओं के साथ मारपीट और लड़ाई-झगड़ा करते हैं। इतना ही नहीं, रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों पर शराबी छींटाकशी भी करते हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
महिलाओं का कहना था कि शराब के ठेके के कारण गांव का सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। आए दिन होने वाली घटनाओं से परेशान होकर अब उन्हें विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से आबादी के बीच संचालित शराब के ठेके को तत्काल हटवाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान रीना देवी, सरला देवी, ईश्वर देवी, ललिता, सुषमा, गुड्डी देवी, रेखा देवी, राजकुमारी, विमला देवी, कुंती देवी, देवकी, शशि, राखी देवी, प्रीति, गिरजा देवी, जानकी, लाजवंती, धन देवी, रामा देवी और रंजना सहित करीब दो दर्जन महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।