फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Five smugglers nabbed with seven pistols and heroin

Amritsar News: पांच तस्करों को सात पिस्तौल व हेरोइन समेत दबोचा

Thu, 13 Aug 2026 06:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 13 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Five smugglers nabbed with seven pistols and heroin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने क्रॉस बॉर्डर नशे और अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े दो जाल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सात अवैध पिस्तौल और 2.030 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
पुलिस आयुक्त हरमनबीर सिंह गिल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद पिस्तौलों में चार .30 बोर चीन निर्मित हैं। तीन 9 एमएम ऑस्ट्रिया निर्मित पिस्तौल भी मिली हैं। आरोपियों के पास से आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्करों के संपर्क में थे। वे अमृतसर और तरनतारन क्षेत्र में हथियारों व नशे की आपूर्ति करने वाले थे। पुलिस उनके विदेशी संबंधों और पूरे जाल की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस आयुक्त ने बताया कि सूचना पर परगट सिंह उर्फ पग्गा, जनबर सिंह और बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल बरामद किए गए। पूछताछ में परगट सिंह और बलविंदर सिंह की निशानदेही पर दो और पिस्तौल मिले। इन्हीं से मिली जानकारी पर अमनदीप सिंह उर्फ अमन और बलविंदर सिंह उर्फ काला को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 2.03 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो---1, 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed