{"_id":"6a400b74987f2d73310f62c1","slug":"video-city-mla-ratnakar-mishra-inspected-the-damaged-rudreshwar-mahadev-temple-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने क्षतिग्रस्त रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का किया निरीक्षण; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने क्षतिग्रस्त रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का किया निरीक्षण; VIDEO
नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने शनिवार को रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर क्षतिग्रस्त प्राचीन मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मंदिर की स्थिति का जायजा लिया और विंध्याचल थाना प्रभारी को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी मंदिर से जुड़ी अपनी भावनाएं और अपेक्षाएं विधायक के सामने रखीं।
नगर विधायक ने कहा कि रुद्रेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मंदिर के पुनर्निर्माण में किसी प्रकार की देरी नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
रत्नाकर मिश्र ने आश्वासन दिया कि रविवार से ही अति प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा, ताकि मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक गरिमा सुरक्षित रह सके। साथ ही श्रद्धालुओं की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा।
विधायक की इस घोषणा से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनके प्रति आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि रुद्रेश्वर महादेव मंदिर जल्द ही नए और भव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए तैयार होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।