{"_id":"6a3fc16b0d96f57d2e0260fb","slug":"video-ayathhaya-ma-kachha-gab-ta-haaa-ha-kashara-ll-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में कुछ गड़बड़ तो हुआ है: किशोरी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में कुछ गड़बड़ तो हुआ है: किशोरी लाल
सुल्तानपुर। जिला समन्वयक की बैठक में सुल्तानपुर सांसद राम भुआल निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा में शामिल हुए। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए सपा सांसद राम भुआल निषाद ने राम में चढ़ावा चोरी में 8 लोगों की गिरफ्तारी और और उनके खिलाफ हुई एफआईआर पर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वहां तो बहुत बड़ा गड़बड़ है, ये आस्था का विषय है, अब जनता उसपर विचार करेगी। आखिर में ये भगवान और जनता को धोखा दे रहे हैं।
वहीं चंपत राय को कौन बचा रहा है, के सवाल पर राम भुआल निषाद ने कहा कि
चंपत राय का मतलब डबल इंजन की सरकार, दोनों जगह से उनको बचाया जा रहा है। जिनका मेन रोल है वो बच गए और छोटे छोटे, चंपत राय का मेन रोल है।सबसे ज्यादा दोषी तो चंपत राय हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर और महाराष्ट्र में पेपर लीक होने लगातार हो रहे छात्रों के साथ खिलवाड़ किये जाने पर राम भुआल निषाद ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान जी से कौन लगाव है जो बच्चों के भविष्य से साथ खिलवाड़ हो रहा है, सरकार संवेदनशील है, लाखों लोगों को पीड़ा देकर एक मंत्री को सरकार बचा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण बात है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है।
हम छात्रों की समस्याओं और जनता के साथ हैं,जनता का जहां भी जरूरत पड़ेगी हम उनके साथ हैं।
वहीं सूबे के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बयान कि सपा के सांसद दूसरी पार्टी में जा रहे हैं पर राम भुआल ने कहा कि ये सब जूता खोर हैं। ये सब जूते के पात्र हैं, ऐसी बात करने पर जूते मारना चाहिए, जबकि किसी सांसद पर उंगली उठाना ये सब हमें नहीं कहना चाहिए लेकिन जूते के पात्र हैं।
बाइट राम भुआल निषाद,सपा सांसद सुल्तानपुर
वहीं बैठक के बाद अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
वो तो गलत हुआ है। जनता की आस्था का सवाल है, गलत हुआ, जो भी दोषी है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके पीछे जो भी छुपी हुई ताकतें हैं जांच वहां तक जानी चाहिए। जो लोग पकड़े गए हैं वो कठपुतली है,इनका जादूगर कहां है, उनको पकड़ना है। जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ है।
बाइट किशोरी लाल शर्मा अमेठी सांसद
कैसे इनपर भरोसा किया जाय। हम ज्यादा कुछ कहेंगे तो ये होगा कि राजनीति कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई तो ये है कि डबल इंजन की सरकार जनता के लिए नहीं बनी है, ये पैसे कमाने के लिए चाहे RSS हो या बीजेपी या डबल इंजन की सरकार, जो दावा कर रहे है कि हम लोग बहुत अच्छा कर रहे हैं , अब इनके काले कारनामे उजागर हो रहे हैं। और जनता के बीच में अपना मुंह नहीं दिखा रहे हैं। तो इसलिए सरकार से ज्यादा कुछ अपेक्षा नहीं किया जा सकता। जैसे इनका नारा था सबको देखा बार बार, हमको देखो एक बार तो, बीजेपी कोई चीज नहीं छोड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।