{"_id":"6a40c09731ba2a65c30687c9","slug":"video-dhageda-pulse-polio-campaign-98-booths-sirmaur-12540-children-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: धगेड़ा स्वास्थ्य खंड में 98 बूथों पर शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: धगेड़ा स्वास्थ्य खंड में 98 बूथों पर शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:05 PM IST
Link Copied
बीएमओ धगेड़ा डॉ मोनीषा अग्रवाल ने रविवार को राजकीय उच्च विद्यालय कैंट नाहन में सुबह 11:00 बजे पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का आगाज किया। इस मौके पर रोटरी क्लब नाहन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक चलाया जाएगा। आज 28 जून को निर्धारित बूथों और ट्रांजिट बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है। वहीं, जो बच्चे किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच पाएंगे, उन्हें 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।
उन्होंने बताया कि धगेड़ा ब्लॉक में 12,540 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें 25,076 घरों का दौरा करेंगी, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि इस अभियान को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए और 0 से 5 साल के बच्चों को यह दवा जरूर पिलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों पाकिस्तान में लगातार पोलियो के मामले आए हैं, इसलिए हमें भी सचेत रहने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।