Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
DC Anupama Anjali took the salute at the march past during the final rehearsal for the district-level Independence Day celebrations.
{"_id":"6a7dae0233038514b508f4d0","slug":"video-dc-anupama-anjali-took-the-salute-at-the-march-past-during-the-final-rehearsal-for-the-district-level-independence-day-celebrations-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास में डीसी अनुपमा अंजली ने ली मार्च पास्ट की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास में डीसी अनुपमा अंजली ने ली मार्च पास्ट की सलामी
नारनौल। आगामी 15 अगस्त को स्थानीय आईटीआई मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस जिला स्तरीय समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए वीरवार को आईटीआई मैदान में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर एवं डीएसपी डॉ. कविता ने किया। ध्वजारोहण के बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक पीटी प्रदर्शन, डंबल तथा लेजियम का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. मंगल सेन तथा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विश्वेश्वर कौशिक के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।