{"_id":"6a7dae26d427b2b3f908b204","slug":"video-cm-flying-squad-raids-two-ration-depots-in-mahendragarh-wheat-found-to-have-18-moisture-content-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ दो राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग की रेड, गेहूं में मिली 18 फीसदी नमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ दो राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग की रेड, गेहूं में मिली 18 फीसदी नमी
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) ने वीरवार को जिला के दो राशन डिपो पर छापेमारी की। इस दौरान गांव मालड़ा और जाट स्थित डिपो पर भेजे गए गेहूं के बैगों में 12 से 18 फीसदी तक नमी दर्ज की गई, जिससे कट्टों का वजन भी बढ़ा हुआ मिला। टीम ने पुलिस से डिपो संचालकों पर कार्रवाई की सिफारिश की है।
बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने मालडा डिपो पर 200 बैग और जाट डिपो पर 640 बैग गेहूं भेजे थे। इन गेहूं के बैगों में सामान्य से अधिक नमी की मात्रा पाई गई। टीम ने पाया कि 50.135 किलोग्राम के बजाय कट्टों का वजन 58 किलोग्राम तक था। यह अतिरिक्त वजन नमी के कारण ही बढ़ा हुआ था। सीएम फ्लाइंग की टीम ने मौके पर ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। राशन में इतनी अधिक नमी किस कारण से आई, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार को अचानक इन डिपो पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान गेहूं के नमूनों की जांच की गई। इसमें नमी की मात्रा 12 से 18 फीसदी के बीच पाई गई। यह मानक से काफी अधिक है, जिससे गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित होती है। कट्टों के वजन में भी भारी अंतर पाया गया। अब टीम ने अपनी रिपोर्ट में सभी अनियमितताओं का उल्लेख किया है।साथ ही उन्होंने पुलिस से डिपो संचालाकों पर उचित कार्रवाई की सिफारिश की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।