{"_id":"6a7dae19125d2b88130daa50","slug":"video-narnaul-satsang-inspires-families-to-live-together-in-harmony-swami-gyananand-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल सत्संग से मिलती है परिवार में मिलकर रहने की प्रेरणा : स्वामी ज्ञानानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल सत्संग से मिलती है परिवार में मिलकर रहने की प्रेरणा : स्वामी ज्ञानानंद
नारनौल। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा आयोजित दिव्य गीता सत्संग कार्यक्रम के दूसरे दिन वीरवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को गीता के संदेश और पारिवारिक जीवन के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ओमप्रकाश यादव ने श्रीमद्भगवद्गीता का पूजन कर किया। संस्था के संरक्षक डॉ. अशोक आहुजा और प्रधान सुरेंद्र यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि परिवारों के टूटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। सत्संग से दूरी इसका एक प्रमुख कारण है। सत्संग परिवार में प्रेम, त्याग और आपसी सहयोग की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान राम और भरत के जीवन का उदाहरण दिया। राम ने वनवास सहजता से स्वीकारा। भरत ने चरण पादुका से राज्य का संचालन किया। उनके जीवन में त्याग और प्रेम की भावना थी, जिससे समाज को सीख लेनी चाहिए।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अध्यात्म और भौतिकवाद पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने मीरा और कंस का उदाहरण देते हुए समझाया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मनुष्य का सही मार्गदर्शन कर सकती है। गीता के श्लोकों को केवल पढ़ने के बजाय दैनिक जीवन के आचरण में उतारना चाहिए। वीरवार दोपहर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्री अनाथ गोशाला पहुंचकर गो पूजन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को गोसेवा के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।