{"_id":"6a40c61a1a3be9716603fdcf","slug":"video-national-art-exhibition-gaiety-theatre-shimla-dream-art-world-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: गेयटी थिएटर में राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आगाज, देशभर के कलाकारों की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: गेयटी थिएटर में राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आगाज, देशभर के कलाकारों की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:28 PM IST
Link Copied
ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में रविवार से राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। ड्रीम आर्ट वर्ल्ड की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 15 कलाकार अपनी रचनात्मक कृतियों का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में चित्रकला, फोटोग्राफी, मूर्तिकला और डिजिटल आर्ट जैसी विविध विधाओं की कलाकृतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
कलाकारों को मिला साझा मंच
ड्रीम आर्ट वर्ल्ड गैलरी के संस्थापक डॉ. स्वप्निल आचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य देशभर के वरिष्ठ और प्रतिभाशाली कलाकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी कला का प्रदर्शन व्यापक स्तर पर कर सकें और कला प्रेमियों को विभिन्न विधाओं से परिचित कराया जा सके।
कला प्रेमियों को मिलेगा विविध कलाओं का अनुभव
प्रदर्शनी में पारंपरिक चित्रकला के साथ आधुनिक डिजिटल आर्ट, फोटोग्राफी और मूर्तिकला की उत्कृष्ट कृतियां भी प्रदर्शित की गई हैं। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन कलाकारों और कला प्रेमियों के बीच संवाद का माध्यम बनेगा तथा नई प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।