बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   kotli development projects bailey bridge inauguration mandi

Mandi: कोटली क्षेत्र को 12 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, ब्यास नदी पर नए बेली सस्पेंशन ब्रिज का लोकार्पण

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:32 PM IST
kotli development projects bailey bridge inauguration mandi
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज मंडी सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत कोट तुंगल के कून का तर में लगभग 1208.75 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। मंत्री ने 825 लाख रुपये की लागत से व्यास नदी पर निर्मित बेली सस्पेंशन ब्रिज का शुभारंभ किया। वर्ष 2023 की भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान व्यास नदी में आई बाढ़ में यह पुल बह गया था। नए पुल के निर्माण से जोगिंदर नगर, मंडी सदर तथा द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लाखों लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर उन्होंने 275.97 लाख रुपये की लागत से निर्मित 5.500 किलोमीटर जबलाही नाला–बरनोटा–कड़कोह सड़क का भी उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त 107.75 लाख रुपये की लागत से निर्मित 2 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 003से सताहन सड़क का भी शुभारंभ किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, बेहतर सड़क संपर्क, परिवहन सुविधाओं के विस्तार तथा रोजगार सृजन के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कून से जोगिन्दरनगर सड़क के उन्नयन के लिए नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मंडी–जोगिन्दरनगर वाया कोटली मार्ग पर सभी बस सेवाएं शीघ्र पुनः आरंभ की जाएंगी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने तथा आधुनिक आधारभूत ढांचे के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। दूरदराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करवाने के साथ-साथ मौजूदा सड़कों के रखरखाव एवं उन्नयन पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। प्रदेशभर में नई सड़कों, पुलों तथा अन्य आधारभूत ढांचागत परियोजनाओं का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र को सुरक्षित, सुगम और सर्व मौसम सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिले तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और कृषि क्षेत्रों को भी नई गति प्राप्त हो। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं तथा समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के नियमित रखरखाव, मरम्मत और यातायात सुरक्षा से जुड़े कार्यों में भी पूरी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं। थाना पलौन पावर प्रोजेक्ट को एफआरए मंजूरी, भू-भू जोत टनल की डीपीआर हो रही तैयार विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि थाना पलौन पावर प्रोजेक्ट को वन अधिकार अधिनियम (FRA) के तहत आवश्यक मंजूरी प्राप्त हो चुकी है तथा इसका निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से प्रदेश को राजस्व प्राप्त होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मंत्री ने कहा कि भू-भू जोत टनल को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है तथा इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा, यात्रा समय में कमी आएगी तथा यह टनल सामरिक एवं रक्षा की दृष्टि से भी मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विश्राम गृह कोटली तथा कून में लोगों की समस्याएं सुनीं तथा मौके पर ही उनका निपटारा किया। प्रैस क्लब कोटली के प्रधान वासुदेव शर्मा, महासचिव विजय कुमार, सचिव हंस राज सहित प्रेस क्लब का सदस्यों ने लोक निर्माण मंत्री को सम्मानित किया तथा अपनी मांगें उनके समक्ष रखी। मंत्री ने सहानभूतिपूर्वक उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव योगेश पटियाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेम राज वर्मा ,युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर आश्रय शर्मा, एएसपी अभिमन्यु वर्मा, एससी पीडब्ल्यूडी, विनोद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

काशी के काल भैरव मंदिर में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने किया दर्शन-पूजन, VIDEO

28 Jun 2026

चार दिन से अंधेरे में पचोखर, जला ट्रांसफार्मर लगाने पर भड़के ग्रामीण; VIDEO

28 Jun 2026

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, VIDEO

28 Jun 2026

बारिश से रेलवे अंडर ब्रिज में भरा पानी, आवागमन हुआ प्रभावित, पानी की निकासी न होने से राहगीर परेशान

28 Jun 2026

फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा, ईंटें उतारकर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, दबकर युवक की गई जान

28 Jun 2026
विज्ञापन

अमृतसर में बिजली संकट पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का हमला, सरकार से निर्बाध आपूर्ति की मांग

28 Jun 2026

अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार; 10 आधुनिक पिस्तौल बरामद

28 Jun 2026
विज्ञापन

सोनीपत में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पीटकर हत्या

28 Jun 2026

सोलन: क्षेत्रीय अस्पताल में दो घंटे में 100 से अधिक बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप

28 Jun 2026

अमरनाथ यात्रा 2026: सांबा में सुरक्षा तैयारियों को लेकर हाई लेवल बैठक, सभी एजेंसियां अलर्ट

28 Jun 2026

Video: झांगड दिवस पर सेना की अनूठी पहल, मल्टी स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

28 Jun 2026

Udhampur: उधमपुर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 28 को, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

28 Jun 2026

सांसद रवि किशन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

28 Jun 2026

भारत गैस प्लांट के तमाम टेंकर को करीब छह किलोमीटर दूर खड़ा किया

28 Jun 2026

हाथरस में योगी के आने से पहले का नजारा, पंडाल भरा, दिव्यांग-बुजुर्ग को नहीं बैठने की जगह

28 Jun 2026

सुख-आश्रय योजना: सुंदरनगर में 18 लाभार्थियों को 38 लाख रुपये, 40 बच्चों को मिल रही पॉकेट मनी

28 Jun 2026

सीएम योगी को सुनने के लिए हाथरस जनसभा स्थल पर पहुंचने लगे लोग

28 Jun 2026

प्रेमिका से शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, VIDEO

28 Jun 2026

घरेलू कलह में सिर में कुल्हाड़ी मारकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पोस्टमार्टम को लेकर सीएचसी में हंगामा

28 Jun 2026

हरदुआगंज के कलाई माइनर के पास कार ने दो बाइकों को रौंदा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

28 Jun 2026

मंडी रोजगार कार्यालय: 100 मशीन ऑपरेटर और कंप्यूटर टीचर पदों पर भर्ती, जानें इंटरव्यू की तारीख

28 Jun 2026

लखनऊ में जिला स्वास्थ्य समिति ने सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की

28 Jun 2026

Una: मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर सचित कालिया ने संभाला थाना प्रभारी का कार्यभार

28 Jun 2026

हाथरस में सीएम योगी को नहीं सुन सके काले कपड़ों में महिलाएं और पुरूष

28 Jun 2026

शोरूम में अचानक लग गई आग, VIDEO

28 Jun 2026

हाथरस जनसभा स्थल पर काली साड़ी पहन कर आई महिलाओं को जाने से रोका

28 Jun 2026

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: सभी आठ आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी

28 Jun 2026

Bihar: Isha Foundation को 90 करोड़ का 'मुक्ति द्वार' सौंपने पर भड़कीं Veena Manvi, क्या बोलीं ?

28 Jun 2026

VIDEO: आगरा में प्रमोद टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

28 Jun 2026

सागर में दहशत: बंडा के भडराना गांव में घुसा भालू, सुबह-सुबह दो महिलाओं पर हमला कर किया लहूलुहान; देखें वीडियो

28 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed