{"_id":"6a410aa7582b118a380507b1","slug":"video-meerut-theft-at-retired-bank-employees-house-solved-plumber-and-his-accomplice-arrested-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर हुई चोरी का खुलासा, प्लंबर और उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर हुई चोरी का खुलासा, प्लंबर और उसका साथी गिरफ्तार
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी राजकुमार खुराना के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नजाकत प्लंबर है, जिसने राजकुमार खुराना के घर काम करने के दौरान घर की रेकी की। परिवार की इंस्टाग्राम वीडियो को देखकर उसे पता चला कि घर में कोई नहीं है। फिर उसने बंद पड़े मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुआ। पुलिस ने प्लंबर नजाकत और उसके साथी सलीम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नजाकत की पत्नी की निशानदेही पर चोरी किए मंगलसूत्र, कान के चार टॉप्स, अंगूठी, हीरे के टॉप्स और दो लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।