बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhang Shringar at Bhasma Aarti: Baba Mahakal Adorned with Moon, Trishul & Om on Forehead

Ujjain: ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी पर बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती, चंद्रमा और त्रिपुंड से हुआ दिव्य श्रृंगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 07:47 AM IST
Bhang Shringar at Bhasma Aarti: Baba Mahakal Adorned with Moon, Trishul & Om on Forehead

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य देव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। सुबह 4 बजे भगवान महाकाल के पट खुलने के साथ ही उनका अलौकिक श्रृंगार किया गया और भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अवसर पर रविवार सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजमान सभी देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक जल, दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत तथा फलों के रस से किया गया।

पूजन के दौरान प्रथम घंटानाद के साथ 'हरि ॐ' का जल अर्पित किया गया। इसके पश्चात पुजारियों और पुरोहितों ने भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार किया तथा कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। फिर महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर पवित्र भस्म अर्पित की गई। इसके बाद झांझ, मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का चंद्रमा, ॐ और त्रिपुंड से विशेष श्रृंगार किया गया। इन अलौकिक दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में "जय श्री महाकाल" के जयघोष गूंजते रहे। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- Indore: इंदौर पुलिस पर पथराव, सिर में टांके... पर धाराएं मामूली! क्या दबंगों के आगे पस्त हो गया खाकी का खौफ

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एक घंटे बाद दिखा हाथ तो निकाले गए रामलखन

28 Jun 2026

Meerut: क्षतिग्रस्त परतापुर फ्लाईओवर मरम्मत के बाद शुरू, ट्रक खराब होने पर वन-वे हुआ ट्रैफिक

28 Jun 2026

Meerut: लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित 25 हज़ार के इनामी को किया गिरफ्तार

27 Jun 2026

Meerut: गुठली से बनेगी हरियाली: एनवायरमेंट क्लब का मेरी गुठली मेरा पेड़ अभियान शुरू, लोगो हुआ लॉन्च

27 Jun 2026

गोलू हत्याकांड: आरोपी फरार, 10 दिन में तीसरी बार हंगामा, पुलिस की हो रही फजीहत

27 Jun 2026
विज्ञापन

पोलियो मुक्त चंदौली के लिए जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी; VIDEO

27 Jun 2026

सोनभद्र में 21 थानों में आए 198 प्रार्थना पत्र, 182 सिर्फ राजस्व के; VIDEO

27 Jun 2026
विज्ञापन

मकान की छत पर लगी आग, सामान जलकर नष्ट; VIDEO

27 Jun 2026

अमर उजाला अपराजिता के तहत बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, हर हमले का दिया जवाब; VIDEO

27 Jun 2026

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने क्षतिग्रस्त रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का किया निरीक्षण; VIDEO

27 Jun 2026

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं, VIDEO

27 Jun 2026

एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर आक्रोश; VIDEO

27 Jun 2026

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को किया सम्मानित, VIDEO

27 Jun 2026

ई पंजीकरण के विरोध में वकीलों ने आठवें दिन भी किया धरना प्रदर्शन

27 Jun 2026

अधिवक्ता, बैनामा लेखकों ने बाइक रैली निकाली, एडीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा

27 Jun 2026

खिरनी इंटरचेंज पर भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और टोल कर्मियों के बीच नोकझोक, पुलिस पहुंची

27 Jun 2026

ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता धरना पर बैठे, प्रदर्शन

27 Jun 2026

लखनऊ: देर रात अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश और आंधी

27 Jun 2026

लखनऊ: कोचिंग बंदी के फैसले के विरोध में संचालक, एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने दिए जवाब

27 Jun 2026

Singrauli Case: बॉयफ्रेंड के साथ रची साजिश, फिर इस हाल में मिला पति... मास्टरमाइंड पत्नी ने उगला राज

27 Jun 2026

फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाने के मालखाने से हथियार चोरी का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार

27 Jun 2026

अयोध्या: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

27 Jun 2026

अयोध्या में कुछ गड़बड़ तो हुआ है: किशोरी लाल

27 Jun 2026

देवसंस्कृति विवि में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान, हजारों लोगों ने लिया संकल्प

27 Jun 2026

अब सिर्फ पंजीकृत फर्टिलिटी सेंटरों को ही मिलेगी आईवीएफ सामग्री

27 Jun 2026

VIDEO: 'जो राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे', डिंपल यादव का सरकार पर हमला; बोलीं- 25 हजार स्कूल हुए बंद

27 Jun 2026

हरदुआगंज में कार-मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन की मौत, एक घायल

27 Jun 2026

चार दिन बाद काली नदी से पूर्व प्रधान का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

27 Jun 2026

शुक्लागंंज: समाधान दिवस में 14 में से चार शिकायतें निपटीं

27 Jun 2026

सरैया आरओबी : ब्लॉक लेकर रखे गए दो गर्डर, लखनऊ से आए डिप्टी चीफ इंजीनियर की देखरेख में हुआ कार्य

27 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed