फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: 12 students fall ill during Tiranga Yatra allegations of hours-long wait in humid conditions

MP: तिरंगा यात्रा में 12 छात्र-छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, उमस में घंटों इंतजार और पानी-नाश्ते की कमी के आरोप

Thu, 13 Aug 2026 09:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Aug 2026 09:19 PM IST
सार

सिंगरौली में तिरंगा यात्रा के दौरान 12 स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने चक्कर आने और कमजोरी महसूस करने की शिकायत की। एक छात्रा को सांस लेने में परेशानी हुई।

विज्ञापन
MP: 12 students fall ill during Tiranga Yatra allegations of hours-long wait in humid conditions
बच्चों की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान 12 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। प्रतिभागियों ने इसके लिए गर्मी, उमस, प्यास और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया। यह घटना बुधवार को हुई। कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तिरंगा यात्रा में आठ स्कूलों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि उनमें से कुछ करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर चित्रांगी क्षेत्र पहुंचे थे। जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर चित्रांगी में उन्हें मंत्री के आने के इंतजार में करीब एक घंटे तक गर्मी और उमस में खड़ा रहना पड़ा। छात्रों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान पीने के पानी और नाश्ते की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी।

विज्ञापन


पढे़ं: पत्नी उसी कमरे में सो रही थीं, अचानक चली गोली; गढ़ी रियासत के वंशज की हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा शुरू होने के बाद कुछ छात्रों ने चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत की, जबकि कुछ छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं। एक छात्रा ने सांस लेने में तकलीफ की भी शिकायत की। हालत बिगड़ने पर शिक्षकों ने 12 छात्रों को ऑटो-रिक्शा से चित्रांगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

खंड चिकित्सा अधिकारी हरिशंकर बैस ने बताया कि 12 बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। उपचार के बाद सभी को एक घंटे के भीतर छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि एक छात्र को पहले से मौजूद स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण ऑक्सीजन दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed