फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: MP Board releases the schedule for the 2027 examinations; Class 12 exams to begin on February 17,

Bhopal News: एमपी बोर्ड 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी,17 फरवरी से 12वीं 24 फरवरी से 10वीं की परीक्षा

Thu, 13 Aug 2026 07:06 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 13 Aug 2026 07:06 PM IST
सार

मध्यप्रदेश बोर्ड ने 2027 की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी और 10वीं की 24 फरवरी से शुरू होगी। 10वीं की परीक्षा 18 मार्च और 12वीं की 19 मार्च तक चलेगी। विद्यार्थियों को सुबह 8 बजे तक केंद्र पहुंचना होगा और 8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Bhopal News: MP Board releases the schedule for the 2027 examinations; Class 12 exams to begin on February 17,
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 13 अगस्त 2026 को जारी समय-सारिणी के अनुसार 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 और 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक चलेगी। मंडल ने मुख्य परीक्षा के साथ द्वितीय परीक्षा और डिप्लोमा पाठ्यक्रम की तारीखें भी घोषित कर दी हैं।
विज्ञापन


24 फरवरी से शुरू होगी 10वीं की परीक्षा
10वीं की परीक्षा की शुरुआत 24 फरवरी को भाषा विषयों, चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर के पेपर से होगी। 25 फरवरी को एनएसक्यूएफ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी और 5 मार्च को गणित की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इसके बाद 9 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

17 फरवरी से 12वीं की मुख्य परीक्षा
12वीं की परीक्षा 17 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज के पेपर से शुरू होगी। 18 फरवरी को उर्दू व मराठी, 20 फरवरी को संस्कृत और 22 फरवरी को एनएसक्यूएफ, शारीरिक शिक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। इसके बाद 23 फरवरी को हिंदी, 26 फरवरी को अंग्रेजी, 1 मार्च को इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस, 3 मार्च को समाजशास्त्र, 4 मार्च को भौतिक शास्त्र व अर्थशास्त्र, 8 मार्च को जीव विज्ञान, 11 मार्च को राजनीति शास्त्र, 13 मार्च को रसायन शास्त्र, इतिहास व व्यवसाय अध्ययन और 16 मार्च को गणित का पेपर होगा। 17 और 19 मार्च को विभिन्न व्यावसायिक एवं वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर 8 बजे तक पहुंचना होगा
मंडल ने विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में बैठना अनिवार्य होगा। सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रश्न-पत्र परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले यानी 8:45 बजे पढ़ने के लिए दिया जाएगा, जबकि उत्तरपुस्तिका 8:55 बजे दी जाएगी।

जून में होंगी द्वितीय परीक्षाएं
12वीं की द्वितीय परीक्षा 11 से 30 जून 2027 और 10वीं की द्वितीय परीक्षा 15 से 30 जून 2027 तक होगी। 10वीं की द्वितीय परीक्षा 15 जून को अंग्रेजी से शुरू होकर 30 जून को सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी।

प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीख भी तय
10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 के बीच और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक आयोजित होंगी। जरूरत पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी कराई जा सकेंगी।


यह भी पढ़ें-6 दिन से नर्सिंग छात्रों का आंदोलन: हर तरीके से विरोध के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, अब काउंसिल की निकाली अर्थी


स्थानीय अवकाश में भी परीक्षा
मंडल ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। तिथि या समय में बदलाव होने पर इसकी सूचना माध्यमों के जरिए दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed