{"_id":"6a7dc6c1892c93fc370a2a31","slug":"mp-news-lokmata-ahilyabai-s-good-governance-gave-the-country-a-new-direction-cm-announces-the-formation-of-a-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: लोकमाता अहिल्याबाई के सुशासन ने देश को नई दिशा दी, सीएम बोले- पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: लोकमाता अहिल्याबाई के सुशासन ने देश को नई दिशा दी, सीएम बोले- पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड बनेगा
Thu, 13 Aug 2026 06:59 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:59 PM IST
सार
भोपाल में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यस्मृति समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनके सुशासन और जनसेवा को याद किया। इस दौरान उन्होंने पाल-गड़रिया समाज के लिए समाज कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा भी की।
विज्ञापन
सीएम यादव को लोकमान्य अहिल्याबाई की प्रतिमा भेंट की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के रवींद्र भवन में अखिल भारतीय गड़रिया महासभा की ओर से आयोजित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यस्मृति समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में सुशासन, न्याय और जनसेवा के ऐसे आदर्श स्थापित किए, जिन पर आज भी समाज को गर्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवी अहिल्याबाई के जीवन मूल्यों को आधार बनाकर जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में काम कर रही है।
ये भी पढ़ें- भाजपा की टीम नवीन की सुगबुगाहट तेज: एमपी के चार चेहरों पर नजर, पीएम मोदी से वीडी शर्मा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई मालवा की ऐसी शासिका थीं, जिन्होंने अपने कार्यों से मध्य प्रदेश और पूरे देश का गौरव बढ़ाया। उनके शासन में न्याय व्यवस्था मजबूत रही और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी 300वीं जयंती के अवसर पर इंदौर के राजवाड़ा में विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित कर उनके योगदान को याद किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, दुकानें, मॉल और होटल 24 घंटे तक संचालित किए जा सकेंगे
कार्यक्रम में सीएम ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने 'जागो नारी जागो' पुस्तक का विमोचन भी किया। समारोह में मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा और चित्र भेंट किए गए। मुख्यमंत्री ने पाल-गड़रिया समाज के लिए बड़ी घोषणा करते हुए समाज कल्याण बोर्ड के गठन की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिनिधियों की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार जल्द ही इस बोर्ड का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि पाल-गड़रिया समाज का पशुपालन और गौवंश संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन को बढ़ावा दे रही है और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार समाज के कल्याण और विकास के लिए हमेशा काम करती रहेगी। अखिल भारतीय गड़रिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती श्रीपाल ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई के कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं, कुओं और घाटों का निर्माण कराया और जनसेवा को शासन का सबसे बड़ा उद्देश्य बनाया।
ये भी पढ़ें- दतिया से भाजपा को गहरा दंश: बड़े नेताओं का टिकट काटना आसान नहीं, अब एंटी-इनकंबेंसी से ज्यादा भीतरघात का डर