फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Tricolour hoisted at Bhopal's Boat Club CM Mohan Yadav conveys a message

मध्य प्रदेश: भोपाल के बोट क्लब पर लहराया तिरंगा, सीएम मोहन यादव ने नौका यात्रा से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

Thu, 13 Aug 2026 06:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Aug 2026 06:05 PM IST
सार

भोपाल के बोट क्लब पर स्वतंत्रता दिवस से पहले भव्य नौका तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ कर देशसेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान फ्लोटिंग तिरंगा, जल क्रीड़ा प्रदर्शन और यूसीसी पर भी उन्होंने अपने विचार रखे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Tricolour hoisted at Bhopal's Boat Club CM Mohan Yadav conveys a message
बोट पर सवार सीएम यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'मेरा रंग दे बसंती चोला...' जैसे देशभक्ति गीतों से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का प्रसिद्ध बोट क्लब देशभक्ति के रंग में रंग गया। 13 अगस्त को यहां चारों ओर तिरंगा ही तिरंगा नजर आया। धरती, जल और नभ तीनों तिरंगे के रंगों से सराबोर दिखाई दिए। युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग और कैनोइंग के शानदार करतब दिखाए। उन्होंने कैनो स्लालम शो के जरिए तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान देश में पहली बार तालाब के बीच फ्लोटिंग तिरंगा भी बनाया गया।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल नौका तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। उन्होंने स्वयं नौका में सवार होकर देशसेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बोट क्लब पर अद्भुत आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का लोकतंत्र लगातार मजबूत हो रहा है और भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और अपनी क्षमता व सामर्थ्य के बल पर समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन



यूसीसी लागू होने से बड़े राज्यों में शामिल हुआ मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने जा रही है, जिससे मध्यप्रदेश देश के उन बड़े राज्यों में शामिल हो जाएगा जहां समान कानून लागू होगा। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। हिंदू, मुस्लिम, पारसी और ईसाई समेत सभी नागरिकों पर समान कानून लागू होगा। उन्होंने कहा कि देश की तीनों सेनाएं अद्भुत पराक्रम का प्रदर्शन कर रही हैं और भारत आज अभूतपूर्व सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

पढ़ें:  एमपी के इस शहर में क्यों बस के आगे खड़ी हो गईं छात्राएं, SDM को आना पड़ गया


युवाओं के प्रदर्शन की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल में निकाली गई यह तिरंगा यात्रा अपने आप में अनूठी है। खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जीवन में समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता, लेकिन संकल्प शक्ति व्यक्ति को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। जिस तरह खिलाड़ी समुद्र की ऊंची लहरों का सामना करते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं, उसी तरह जीवन में भी दृढ़ संकल्प सफलता दिलाता है।

उन्होंने कहा कि आज नौका के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकालकर प्रदेश ने नया इतिहास रचा है। चारों ओर तिरंगा लहरा रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि देश पर किसी की बुरी नजर न लगे, भारत और अधिक शक्तिशाली तथा समृद्ध बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी अमृतकाल के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने इस आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed