फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: बड़ा तालाब बना देशभक्ति का केंद्र, तिरंगा यात्रा के बीच CM बोले-मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगी यूसीसी

Thu, 13 Aug 2026 06:09 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 13 Aug 2026 06:09 PM IST
सार

भोपाल के भोजताल में आयोजित नौका तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों के लिए एक समान कानून लागू होगा।

विज्ञापन
MP News: Bada Talab becomes a hub of patriotism; amidst the 'Tiranga Yatra', CM announces that the UCC will so
बड़े तालाब में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश उन प्रमुख राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां यह व्यवस्था पहले से लागू है। उन्होंने कहा कि यूसीसी का उद्देश्य समाज में समानता की भावना को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल के भोजताल (बड़ा तालाब) में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने के बाद धर्म के आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होगा। चाहे कोई हिंदू हो, मुस्लिम, पारसी या ईसाई, सभी के लिए कानून समान रूप से लागू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी और दुनिया में भारत की बढ़ती पहचान पर हर नागरिक को गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के तीनों अंगों ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है और आज देश पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुआ है।


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, दुकानें, मॉल और होटल 24 घंटे तक संचालित किए जा सकेंगे

 
MP News: Bada Talab becomes a hub of patriotism; amidst the 'Tiranga Yatra', CM announces that the UCC will so
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
बड़ा तालाब देशभक्ति के रंग में रंगा
भोपाल के प्रसिद्ध बोट क्लब पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी। 'मेरा रंग दे बसंती चोला' जैसे गीतों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम में युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग और कैनोइंग का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कैनो स्लैलम शो के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में पहली बार बड़ा तालाब के बीच तैरता हुआ तिरंगा भी तैयार किया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 

ये भी पढ़ें-  भाजपा की टीम नवीन की सुगबुगाहट तेज: एमपी के चार चेहरों पर नजर, पीएम मोदी से वीडी शर्मा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

 
MP News: Bada Talab becomes a hub of patriotism; amidst the 'Tiranga Yatra', CM announces that the UCC will so
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों के प्रदर्शन की मुख्यमंत्री ने की सराहना
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन में परिस्थितियां लगातार बदलती रहती हैं और संकल्प के साथ हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह खिलाड़ी लहरों के बीच अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं, उसी तरह जीवन में भी संघर्ष के बीच सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया यह देख रही है कि तिरंगा यात्रा केवल सड़कों पर ही नहीं, बल्कि नौकाओं के जरिए भी निकाली जा सकती है। मध्य प्रदेश इस आयोजन के माध्यम से एक नई मिसाल पेश कर रहा है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का गठन; जगदीश अग्रवाल अध्यक्ष नियुक्त

मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल की ओर बढ़ रहा देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के हर हिस्से में तिरंगा दिखाई दे रहा है। उन्होंने देश की समृद्धि और सुरक्षा की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी नागरिकों को देश को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी नौका पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed