Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj crime Man kills couple, Harassment woman body 5 times in 3 hours Confession of accused

यूपी: हत्या की, फिर तीन घंटे में महिला की लाश से पांच बार दरिंदगी; कन्नौज में पति-पत्नी के कातिल का कबूलनामा

Tue, 17 Nov 2026 02:56 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 17 Nov 2026 02:56 PM IST
सार

कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बे चौकी से महज 20 फीट दूर हुई दंपती की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने चार नवंबर की रात धारदार हथियार और रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था। आरोपी ने दंपती की हत्या के बाद महिला की लाश से पांच बार दरिंदगी की थी। 

विज्ञापन
Kannauj crime Man kills couple, Harassment woman body 5 times in 3 hours Confession of accused
kannauj murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी के कन्नौज जिले की गुरसहायगंज में चार नवंबर की रात चौकी के पास बंद पीएचसी परिसर के आवास में रहने वाले दंपती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


कन्नौज में दंपती को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपी ने महिला के शव के साथ हैवानियत करते हुए चार से पांच बार दुष्कर्म किया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में महिला की हत्या करने और उसके बाद शव के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। वह करीब तीन घंटे तक कमरे में रहा। पोस्टमार्टम के दौरान महिला की स्लाइड बनाई गई थी। अब डीएनए जांच के लिए हत्यारोपी का सैंपल लिया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

महिला के नाखूनों में मिले बाल, सैंपल और स्लाइड को जांच के लिए भेजा गया है। गुरसहायगंज कस्बे की पुरानी पीएचसी के आवास में चार नवंबर की रात बंद कमरे में तिरपाल काटकर चोरी के इरादे से तालग्राम क्षेत्र के ग्राम भोजापुर निवासी योगेश कुमार राजपूत उर्फ पंगा (24 वर्ष) घुस गया था। 
विज्ञापन

आहट पाकर दंपती जाग गए तो पंगा ने डंडे से पहले पति को मौत के घाट उतारा। इसके बाद पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई भी हुई थी। दोनों के शरीर पर मिलीं चोटें घटना की दरिंदगी बयां कर रही थीं। इस दौरान आरोपी ने दंपती की दो साल की बेटी को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया था, जो इस समय अपने रिश्ते के चाचा के घर रह रही है। 

 
विज्ञापन

मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद पंगा ने महिला के शव के साथ दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में महिला के शव के साथ चार से पांच बार दुष्कर्म किए जाने की बात भी लिखी है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी पंगा रात करीब बारह बजे कमरे में घुसा था और रात करीब तीन बजे कमरे से निकला है। कमरे में तीन घंटे रुकने के दौरान उसने महिला के शव के साथ दुष्कर्म किया।
 

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि महिला की स्लाइड बनाई गई थी। अब डीएनए जांच के लिए हत्यारोपी का सैंपल लिया गया है। हत्यारोपी के बाल, स्लाइड और सैंपल को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।

 

मोबाइल नहीं रखता था आरोपी

आरोपी अपने पास कोई भी फोन नहीं रखता था। पुलिस के अनुसार, जब उसे किसी से भी बात करती होती थी तो वह जानकार या राहगीरों के फोन से कॉल करता था।
 

निशानदेही पर कपड़े व डंडा बरामद

सोमवार को पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ हत्यारोपी को जिला अस्पताल से गुरसहायगंज लेकर पहुंची। आर्मी ग्राउंड की झाड़ियों में आरोपी ने खून से सने कपड़े बरामद कराए। इसके बाद पुलिस उसे पुरानी पीएचसी ले गई, जहां झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम ने दोनों स्थानों से सैंपल एकत्र किए।

 

महिला ने मोबाइल से कॉल करने का किया था प्रयास

वारदात के दौरान महिला ने कस्बे में रहने वाले रिश्तेदार को कॉल करने का प्रयास किया था। हत्यारोपी पंगा ने मोबाइल छीनकर कॉल काट दी थी। इसके बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पति की पर्स से पांच हजार रुपये और एटीएम कार्ड निकालकर फरार हो गया था। 
 

जीटी रोड की तरफ से गलियों के रास्ते आर्मी ग्राउंड पहुंचा और स्कूल के बगल में झाड़ियों में छिप गया। वहां उसने कपड़े बदले और वारदात के समय पहने कपड़ों को फेंक दिया था।

बाबा ने संपत्ति से किया था बेदखल

योगेश के बाबा बृजेश ने बताया कि उसके व्यवहार और गतिविधियों से नाराज होकर उसे अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। जेल से छूटने के बाद वह परेशान करने लगा था, हमेशा रुपये की मांग करता रहता था और जमीन बेचने का दबाव बनाता था। इसलिए बेदखल किया गया। उसके पिता अवनीश का भी पता नहीं है। उनके खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है और वह तीन साल से गायब हैं।

 

2021 में लड़की से की थी छेड़छाड़

हत्यारोपी योगेश उर्फ पंगा 10 साल की उम्र से छोटी-छोटी वारदात को अंजाम देने लगा था। वर्ष 2021 में पड़ोसी गांव की लड़की से छेड़छाड़ में पीटा गया, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। वर्ष 2022 में गांव में मां-बेटी की हत्या की थी, जिसके बाद वह जेल चला गया था। 

 

अगस्त 2026 में जेल से हत्यारोपी जमानत पर बाहर आया, जिसके बाद से गांव के लोग दहशत में थे। ग्रामीणों ने बताया कि उसके डर से घरों से बाहर रात में रहना बंद कर दिया था। मवेशियों को भी घरों में बांधने लगे थे। 
 

मवेशी चुरा कर बेच लेना और राहजनी, चोरी जैसी वारदात में लिप्त रहता था। बाबा बृजेश के पास पंगा का एक भाई संयोग और एक बहन मनीषा रहती है। एक बहन की शादी हो चुकी है। पिता अवनीश भी गैंगस्टर के मामले में 2022 से फरार है।

मनोचिकित्सकः हत्यारोपी नैक्रोफिलिया का मरीज

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. धनंजय चौधरी ने बताया कि इस तरह के लोग विकृत मानसिकता के होते हैं। इसका परीक्षण करने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। अगर कोई शव के साथ बार-बार ऐसा करता है तो उसे नैक्रोफिलिया कहते हैं। इस रोगी में तो हाइपर सेक्सुअलिटी है, क्योंकि इसने कई बार किया।

 

खुलासा करने पर कोतवाल सम्मानित

चर्चित दंपती हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने पर भाकियू भूमिपुत्र गुट ने कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष सोनू ठाकुर ने कहा कि बंद पीएचसी के आवास में हुए दंपती हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चुनौती स्वीकार की और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed