{"_id":"6a411637eab41f726a04c255","slug":"video-video-tha-athhashasa-abhayata-ka-karanae-btao-natasa-na-esadao-ka-carajashata-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस, नौ एसडीओ को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस, नौ एसडीओ को चार्जशीट
गोंडा। देवीपाटन विद्युत वितरण क्षेत्र में उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण और राजस्व वसूली में लापरवाही मिलने पर मुख्य अभियंता ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन पाए जाने पर दो अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि नौ उपखंड अधिकारियों (एसडीओ) को चार्जशीट दी गई है।
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान विद्युत वितरण खंड तुलसीपुर के अधिशासी अभियंता शिवम रंजन तथा मनकापुर के अधिशासी अभियंता कमर फारूक का प्रदर्शन संतोषजनक न मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
इसके अलावा फखरपुर के एसडीओ राजेंद्र सिंह, कैसरगंज के योगेंद्र बजाज, विशेश्वरगंज के अश्विनी कुमार पांडेय, मनकापुर के अमित कुमार मौर्य, तरबगंज के मुकेश कुमार, नवाबगंज के पीयूष सिंह, वजीरगंज के विकास चंद्र यादव, कटरा के कैलाश सिंह यादव और आर्यनगर के बृजेश कुमार को चार्जशीट जारी की गई है।
मुख्य अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और राजस्व वसूली विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।