{"_id":"6a7d8e243828f220400b37e8","slug":"video-video-vabja-rama-ja-yajana-ka-parabhava-karayanavayana-para-haaa-paca-samamalna-athhakara-karamacara-hae-shamal-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वीबीजी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ पंच सम्मेलन, अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वीबीजी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ पंच सम्मेलन, अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पंच सम्मेलन हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को योजना की जानकारी देने के साथ जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
उपायुक्त श्रम रोजगार जनार्दन प्रसाद यादव ने बताया कि वीबीजी राम जी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, प्रत्येक ब्लॉक से दो ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, ग्राम प्रशासक समेत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
सम्मेलन का शुभारंभ डीएम प्रियंका निरंजन और सीडीओ दयानंद प्रसाद ने किया। डीएम ने कहा कि सामूहिक प्रयास से योजना को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारा जाए, ताकि श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। इस दौरान डीसी स्वत: रोजगार जेएन राव, एपीओ सुरेश अहिरवार, सुधीर सिंह, मनीष श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्र समेत विभिन्न ब्लॉकों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।