फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   E-rickshaw overturns; boy crushed to death

Gonda News: ई रिक्शा पलटा, दबकर बालक की मौत

Wed, 12 Aug 2026 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Aug 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns; boy crushed to death
नवाबगंज। लव्वावीरपुर गांव में मंगलवार शाम बच्चों को लेकर जा रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई रिक्शे के नीचे दबकर छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी अनिल उर्फ कदालू ने बताया कि उनके पड़ोसी के रिश्तेदार मंगलवार दोपहर ई रिक्शा लेकर आए थे। शाम को वह ई रिक्शा लेकर जाने लगे तो उनका बेटा आदित्य (6) समेत गांव के करीब दस बच्चे उसमें बैठ गए। बच्चों ने घुमाने की जिद की तो वह उन्हें लेकर गांव के बाहर निकल गए।
विज्ञापन

बगीचे के पास स्थित नाले के करीब अचानक ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आदित्य उसके नीचे दब गया, जबकि अन्य बच्चे दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने ई रिक्शा हटाकर आदित्य को बाहर निकाला। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर ले आए, लेकिन कुछ देर बाद हालत फिर बिगड़ गई। परिजन दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से बदहवास हुई मां
अनिल के परिवार में पत्नी पूजा, दो बेटियां संध्या व पल्लवी और इकलौता बेटा आदित्य था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां पूजा बदहवास हो गईं। रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। इकलौते बेटे को खोने के बाद मां-पिता और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed