{"_id":"6a7c90ad428b6595b6034bde","slug":"bjp-leader-raises-questions-about-the-citys-poor-lighting-and-sanitation-systems-gonda-news-c-100-1-slko1026-164249-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शहर में बदहाल प्रकाश व सफाई व्यवस्था पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शहर में बदहाल प्रकाश व सफाई व्यवस्था पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल
Wed, 12 Aug 2026 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर की खराब प्रकाश और सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रत्ना वर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर की व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
रत्ना वर्मा ने कहा कि शाम होते ही शहर के कई मुख्य मार्गों की स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती हैं। आवास विकास जैसी पॉश कॉलोनी में भी रात के समय अंधेरा छा जाता है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर चयनित वार्डों में ही प्रकाश और सफाई व्यवस्था बेहतर रखने का आरोप लगाते हुए इसे भेदभावपूर्ण रवैया बताया। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई के लिए निविदा होने के बावजूद पूरे नगर क्षेत्र में सफाई नहीं हो सकी है। इससे थोड़ी सी बारिश में ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। उन्होंने जिलाधिकारी से शहर की प्रकाश और सफाई व्यवस्था की जांच कराकर समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।