{"_id":"6a7c8c20ad7678d8c50caaeb","slug":"one-had-to-climb-88-steps-while-carrying-the-unborn-child-in-the-womb-gonda-news-c-100-1-slko1028-164235-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोख में पल रहे गर्भ को लेकर चढ़नी पड़तीं 88 सीढ़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोख में पल रहे गर्भ को लेकर चढ़नी पड़तीं 88 सीढ़ियां
Wed, 12 Aug 2026 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोख में पल रहे बच्चे की सलामती के लिए जांच कराने जिला महिला अस्पताल पहुंच रहीं गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तीन दिन से अस्पताल की लिफ्ट खराब होने के कारण उन्हें 88 सीढ़ियां चढ़कर चौथी मंजिल पर स्थित पैथोलॉजी तक पहुंचना पड़ रहा है। गर्भ का भार लिए सीढ़ियां चढ़ते समय कई महिलाएं हांफती और रेलिंग के सहारे आगे बढ़ती नजर आ रही हैं।
जिला महिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों महिलाएं प्रसव पूर्व जांच, अल्ट्रासाउंड, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार के लिए पहुंचती हैं। अस्पताल में भूतल पर स्थित केंद्र में दोपहर 12 बजे तक ही सैंपल लिए जाते हैं। इसके बाद सैंपल देने के लिए मरीजों को चौथी मंजिल पर स्थित पैथोलॉजी जाना पड़ता है। लिफ्ट बंद होने से गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
तरबगंज से आईं किरन ने बताया कि वह अपनी गर्भवती ननद को लेकर अस्पताल पहुंची थीं। काउंटर पर 12 बजे के बाद सैंपल लेने से मना कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें सीढ़ियों से चौथी मंजिल तक जाना पड़ा। काफी समस्या हुई। गर्मी में सीढि़यां चढ़ने में समस्या आई।
विज्ञापन
पानी भरने से बंद हुई है लिफ्ट
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एस. दयाल ने बताया कि लिफ्ट में पानी भर गया था। सुरक्षा के लिहाज से उसका संचालन बंद कराया गया है। इंजीनियरों को बुलाया गया है। जल्द ही लिफ्ट सही करा दी जाएगी।