फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu rising by one centimeter every hour

Gonda News: हर घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहीं सरयू

Wed, 12 Aug 2026 08:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Aug 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Saryu rising by one centimeter every hour
कटान करती सरयू नदी।
करनैलगंज/विश्नोहरपुर। सरयू नदी के जलस्तर में बुधवार को भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। एल्गिन ब्रिज पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आठ घंटे में जलस्तर आठ सेंटीमीटर बढ़ा। यानी औसतन हर घंटे एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। शाम चार बजे नदी का जलस्तर 105.88 मीटर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से महज 19 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर बढ़ने का रुख बना रहने से नदी किनारे के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 105.80 मीटर दर्ज किया गया था। उस समय यह खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर नीचे था। शाम चार बजे जलस्तर बढ़कर 105.88 मीटर हो गया। इस दौरान बैराजों से पानी का कुल डिस्चार्ज 2,93,365 क्यूसेक से घटकर 2,84,717 क्यूसेक रह गया। इसके बावजूद एल्गिन ब्रिज पर पानी बढ़ता रहा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे गिरिजा बैराज से 1,64,038 क्यूसेक, शारदा बैराज से 1,26,629 क्यूसेक और सरयू बैराज से 2,698 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। शाम चार बजे गिरिजा बैराज से डिस्चार्ज घटकर 1,55,103 क्यूसेक हो गया, जबकि शारदा बैराज से 1,26,629 और सरयू बैराज से 2,958 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस तरह कुल डिस्चार्ज में 8,648 क्यूसेक की कमी आई। हालांकि इसका असर तत्काल एल्गिन ब्रिज के जलस्तर पर नहीं दिखा और पानी लगातार बढ़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में भी सरयू का जलस्तर बुधवार को बढ़ा। सुबह आठ बजे यहां जलस्तर 92.22 मीटर था, जो शाम चार बजे बढ़कर 92.32 मीटर पहुंच गया। यहां खतरे का निशान 92.73 मीटर है। शाम चार बजे अयोध्या में नदी का पानी खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर नीचे था।

तटीय इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता
एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी बैराजों से छोड़े जा रहे पानी और नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बुधवार शाम तक किसी गांव में बाढ़ का पानी घुसने की सूचना नहीं थी, लेकिन जलस्तर बढ़ने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है। विश्नोहरपुर इलाके में भी सरयू नदी में कटान स्थिर है। एडीएम संजय कुमार सिंह व आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed