{"_id":"6a7d3823b4722126f60aeb62","slug":"video-video-tana-thana-ma-tha-tarasafaramara-faka-bjal-sakata-para-bhaugdhaka-lga-ka-thara-rata-paratharashana-narabja-ka-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तीन दिन में दो ट्रांसफार्मर फुंके, बिजली संकट पर भड़के लोगों का देर रात प्रदर्शन, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तीन दिन में दो ट्रांसफार्मर फुंके, बिजली संकट पर भड़के लोगों का देर रात प्रदर्शन, नारेबाजी की
पुराने शहर के चौक क्षेत्र स्थित न्यू नूरबाड़ी पावर हाउस के अंतर्गत बिजली संकट से बेहाल उपभोक्ताओं के सब्र का बांध बुधवार देर रात टूट गया। पुराना चबूतरा इलाके में तीन दिनों के भीतर दो ट्रांसफार्मर जलने और वैकल्पिक आपूर्ति भी फेल होने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया। इससे नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरकर पुराना चबूतरा तिराहे पर बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि न्यू नूरबाड़ी पावर हाउस के तहत आने वाले पुराना चबूतरा में पिछले तीन दिनों में लगातार दो ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। इसके बाद तीसरे विकल्प से भी बिजली संचालित नहीं हो सकी, जिससे पूरी व्यवस्था ठप हो गई। इसके कारण पुराना चबूतरा, कच्चा बाग, फाजिलनगर और दरगाह सदाबहार रोड के आसपास रहने वाले करीब ढाई हजार उपभोक्ता बेहाल हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली-पानी न मिलने से दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
प्रदर्शन में शामिल फहीम अख्तर, रमेश पाल, दीप कुमार और रंजन वर्मा समेत कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। लगातार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विभागीय उपेक्षा से तंग आकर ही लोगों को देर रात सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर सुचारू आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। आक्रोशित नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।