{"_id":"6a7d82add1fa5f0e1c0c6f09","slug":"video-video-yapa-ta-20-lga-ka-catha-sajana-ka-aagaja-14-agasata-sa-pahal-bra-tha-shahara-ma-haga-makabl-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से, पहली बार दो शहरों में होंगे मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से, पहली बार दो शहरों में होंगे मुकाबले
उत्तर प्रदेश टी-20 लीग (UPT20) के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से होने जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें सभी छह टीमों के कप्तान शामिल हुए। इस बार लीग का आयोजन पहली बार दो शहरों में किया जा रहा है। लखनऊ और कानपुर में मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 14 अगस्त से शुरू होकर छह सितंबर तक चलेगा।
चौथे सीजन में छह टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। लीग के मुकाबलों को लेकर लखनऊ में क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है। वहीं, लखनऊ फाल्कन्स की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार संभाल रहे हैं। टीम के कप्तान से प्रशंसकों को बेहतर प्रदर्शन और खिताबी जीत की उम्मीद है। दो शहरों में मुकाबले होने से इस बार लीग का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।