फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused Doctor's Name Dropped from Charge Sheet; He Had Performed Plastic Surgery on Lola

पुलिस का खेल : चार्जशीट से बाहर कर दिया था आरोपी डॉक्टर का नाम, लोला की प्लास्टिक सर्जरी की थी, खुलासा

Thu, 13 Aug 2026 02:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya ज्ञान बिहारी मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान बिहारी मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 13 Aug 2026 02:20 PM IST
सार

आरोपी डॉ. विवेक गुप्ता पुलिस को सूचना दिए बिना विदेशी महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी करता था। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
 

विज्ञापन
Accused Doctor's Name Dropped from Charge Sheet; He Had Performed Plastic Surgery on Lola
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्थानीय पुलिस, प्रशासन या फॉरनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) को बिना सूचना दिए लोला की प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डॉक्टर विवेक गुप्ता पर पुलिस ने मेहरबानी दिखाई। जून 2025 में दर्ज एफआईआर में आरोपी डॉक्टर का भी नाम था। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बजाय पुलिस ने विवेचना में डॉ. विवेक का नाम हटा दिया।

विज्ञापन


आरोपी को क्लीनचिट देकर चार्जशीट से उसका नाम बाहर कर दिया। अब लोला के पकड़े जाने के बाद पुलिस दोबारा हरकत में आई है। पुलिस ने एक बार फिर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है। अब सवाल ये है कि जब डॉक्टर को क्लीनचिट दे दी गई थी तो फिर उसे पूछताछ के लिए क्यों बुलाया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, आदेश जारी


एक साल पहले पकड़ी गईं उज्बेकिस्तान की होलिडा और नीलोफर ने पुलिस को बयान दिया था कि उन दोनों की सर्जरी भी विवेक ने की थी। इसके लिए उसने कोई कागज नहीं मांगा था। आरोपियों ने बताया था कि विवेक अहिमामऊ और पत्रकारपुरम में मिनर्वा क्लीनिक चलाते हैं। तत्कालीन डीसीपी निपुण अग्रवाल ने कहा था कि विवेक और उसके साथी त्रिजिन राज ने ही विदेशी महिलाओं को ओमेक्स आर-1 के फ्लैट संख्या 104 और 1103 में अवैध रूप से ठहराया था।

2023 में वापस जाने के लिए किया था आवेदन : छानबीन में सामने आया है कि लोला ने वर्ष 2023 में दिल्ली एंबेसी में उज्बेकिस्तान जाने के लिए आवेदन किया था। इस पर उसे तीन माह का समय दिया गया था। समय मिलने के बाद भी लोला वापस नहीं गई। आरोपी के फोन में कई विदेशी महिलाओं के फोटो मिले हैं जिन्हें वह ग्राहकों को भेजती थी।

अस्पताल ने फॉर्म-सी भरा तो पकड़ में आई लोला
कोई भी विदेशी नागरिक अगर किसी काम के लिए कहीं जाता है तो संबंधित विभाग फॉर्म-सी भरकर पुलिस, खुफिया एजेंसी व एफआरआरओ को भेजता है। लोला की दोस्त उज्बेकिस्तान निवासी उमिदा मंगलवार को निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची। अस्पताल प्रबंधन ने फॉर्म-सी भरकर एजेंसियों को जानकारी दी। इसके बाद एफआरआरओ और पुलिस की टीम वहां पहुंची। उमिदा के साथ लोला भी मौजूद मिली। पूछताछ में लोला ने बताया कि वह ओमेक्स में ही रह रही थी और उसने भरत प्रताप नाम के व्यक्ति से शादी कर ली है। उमिदा मेडिकल वीजा पर आई थी जिसे वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed