Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Rewari police conducted a foot patrol, ordered shopkeepers to remove encroachments, and issued challans to 20 vehicles
{"_id":"6a410ceae053702d9f048814","slug":"video-rewari-police-conducted-a-foot-patrol-ordered-shopkeepers-to-remove-encroachments-and-issued-challans-to-20-vehicles-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: पुलिस ने पैदल गश्त कर दी चेतावनी, कहा- अतिक्रमण हटाएं, वरना सामान होगा जब्त, 20 वाहनों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: पुलिस ने पैदल गश्त कर दी चेतावनी, कहा- अतिक्रमण हटाएं, वरना सामान होगा जब्त, 20 वाहनों के किए चालान
रेवाड़ी शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर पुलिस की टीम ने पैदल गश्त की। इस मौके पर पीएसआई सनेश, गोकल गेट चौकी इंचार्ज एएसआई नरेश कुमार, एएसआई विनोद कुमार, एएसआई हरीश कुमार, एएसआई राजन ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकान के आगे किए गए अवैध कब्जे की वजह से आम जन को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। निरीक्षक सूबे सिंह ने अपनी टीम के साथ बाजार का दौरा किया और दुकानदारों से दुकानों के बाहर सड़कों व फुटपाथों पर रखा सामान स्वयं हटाने की अपील की। पुलिस कार्रवाई और सामान जब्त होने की आशंका से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने बिना समय गंवाए अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान तत्काल समेटना शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।