{"_id":"6a7cbfddbb7f52df410f92b4","slug":"tiranga-rally-held-in-the-district-under-the-har-ghar-tiranga-campaign-rewari-news-c-198-1-rew1001-243529-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में निकली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में निकली तिरंगा रैली
Thu, 13 Aug 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकालते। स्रोत : प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बाल भवन परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। देशभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों एवं युवाओं ने शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और एडीसी राहुल मोदी भी मौजूद रहे।
बाइक, ई-रिक्शा और साइकिलों के साथ विद्यार्थियों एवं युवाओं ने तिरंगा लेकर रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली बाल भवन से शुरू होकर शिव चौक, महात्मा गांधी चौक और महाराणा प्रताप चौक से होते हुए वापस बाल भवन पहुंचकर संपन्न हुई।
बाल भवन में लगाए गए हर घर तिरंगा अभियान के सेल्फी प्वाइंट पर डीसी अभिषेक मीणा, एडीसी राहुल मोदी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली सहित अन्य गणमान्य लोगों ने तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाए। उन्होंने आमजन से भी तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने और डिजिटल प्रमाणपत्र डाउनलोड करने की अपील की। सेल्फी प्वाइंट पर विद्यार्थियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।