फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SP issues strict instructions regarding crime control.

Rewari News: अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने दिए सख्त निर्देश

Thu, 13 Aug 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 13 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
SP issues strict instructions regarding crime control.
रेवाड़ी। जिला लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, अवैध हथियार और नशा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने आदतन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बढ़ाने तथा उनकी हिस्ट्रीशीट अपडेट करने को कहा। पड़ोसी जिलों व राज्यों की पुलिस से बेहतर समन्वय और सीमावर्ती नाकों पर सघन जांच के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने कहा कि पुलिस की सफलता केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाना भी जरूरी है। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, नशा तस्करी, साइबर अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा रात्रि गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed